{"_id":"ffbd11f61e23953a746c7ec2b666ca83","slug":"students-got-10-cgpa-and-show-thier-talent-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"10 सीजीपीए हासिल कर दिखाई प्रतिभा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
10 सीजीपीए हासिल कर दिखाई प्रतिभा
अमर उजाला ब्यूरो मिर्जापुर।
Updated Fri, 29 May 2015 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के 10वीं का परीक्षा परिणाम गुरुवार को घोषित हो गया। मेहनत और लगन के बल पर मेधावी छात्र-छात्राओं ने सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा में अपनी प्रतिभा का परचम एक बार फिर लहराया। बच्चों की सफलता से उनके अभिभावकों गदगद हो गए और बच्चों को मिठाई खिलाकर बधाई दी। तमाम स्कूलों में बड़ी संख्या में बच्चों ने 10 सीजीपीए हासिल किया, जिससे वहां खुशी की लहर दौड़ गई। इससे पहले परीक्षा परिणाम देखने के लिए छात्र-छात्राएं साइबर कैफे पर उमड़ पड़े।
परीक्षा परिणाम अनुकूल देख बच्चों और उनके अभिभावकों के चेहरे खिल उठे।
एसएन पब्लिक स्कूल एंड हास्टल के प्रबंधक राजेश सिंह ने बताया कि 270 बच्चों ने परीक्षा दी थी, जिसमें से 270 बच्चे सफल रहे। उन्होंने बताया कि प्रद्युम सिंह, आशुतोष मौर्या ने 10 सीजीपीए तथा सृष्टि अग्रहरि, रजनी त्रिपाठी, सत्यम गुप्ता ने 9.8 सीजीपीए प्राप्त किया। श्री सिंह ने सफल छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। लायंस स्कूल की प्रधानाचार्या शैल तिवारी ने बताया कि आदर्श पांडेय, अदिती गुप्ता, शिवांग मिश्रा, अभिषेक सिंह, शेमुखी दूबे, अविनाश सिंह, संकल्प श्रीवास्तव, दिव्यांशु दूबे, नंदिनी विश्वकर्मा, नवनीत पांडेय और शिवम श्रीवास्तव ने 10 सीजीपीए प्राप्त कर विद्यालय का मान बढ़ाया।
डैफोडिल्स पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर अमरदीप सिंह ने बताया कि आस्था सिंह, शिवांगी श्रीवास्तव, साक्षी दुबे और सृष्टि मालवीय ने 10 सीजीपीए प्राप्त कर विद्यालय को गौरवाविंत किया। डायरेक्टर अपराजिता सिंह और प्रधानाचार्या कंचन श्रीवास्तव ने सफल छात्र-छात्राओं को बधाई दी।
विज्ञापन
विंध्यवासिनी पब्लिक स्कूल के वाइस चेयरमैन अखिलेश मिश्रा ने बताया कि शुभांगी मिश्रा, सौरभ सिंह और शहजाद आलम ने 10 सीजीपीए प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया। जयदीप पब्लिक स्कूल के प्रबंधक शशिकांत मिश्रा ने बताया कि नैंशी, भावना और श्रद्धा ने 10 सीजीपीए प्राप्त किया।