{"_id":"616c6f3103490a07621b3d53","slug":"students-appeared-in-the-headmaster-s-examination-mirzapur-news-vns6175962106","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानाध्यापक की परीक्षा में शामिल हुए परीक्षार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानाध्यापक की परीक्षा में शामिल हुए परीक्षार्थी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। जिले में रविवार को अशासकीय सहायता प्राप्त जूनियर हाईस्कूल में प्रधानाध्यापक और सहायक अध्यापक पद के लिए दो पालियों में परीक्षा का आयोजन किया गया। किसी ने कठिन बताया तो किसी ने औसत। हालांकि दोनों पालियों में मिलाकर छह सौ एक परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
इस परीक्षा के लिए जले के सात विद्यालयों को केंद्र बनाया गया था। इसमें पहली पाली में पंजीकृत तीन हजार दो सौ 45 परीक्षार्थियों में से दो हजार छह सौ 87 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। परीक्षा में पांच सौ 58 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इसी प्रकार दूसरी पाली में पंजीकृत दो सौ 76 परीक्षार्थी में से दो सौ 33 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। इसमें 43 परीक्षार्थी परीक्षा से अनुपस्थित रहे। पहली पाली में सहायक अध्यापक व दूसरी पाली में प्रधानाध्यापक पद के लिए परीक्षा का आयोजन किया गया था। जिले के राजकीय इंटर कालेज, एएसजे इंटर कालेज, बीएलजे इंटर कालेज, कांशीराम राजकीय बालिका इंटर कालेज, माता प्रसाद माता भीख इंटर कालेज, शिव इंटर कालेज व राजस्थान इंटर कालेज में परीक्षा का आयोजन किया गया था। एएसजे इंटर कालेज के प्रधानाचार्य राजेंद्र तिवारी ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संचालित हुई।