फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Student riding a bicycle fell from the bridge going to school in chandauli up

यूपीः स्कूल जा रही साइकिल सवार छात्रा पुल से नीचे गिरी, मौत

Tue, 09 Feb 2021 04:06 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 09 Feb 2021 04:06 PM IST
विज्ञापन
Student riding a bicycle fell from the bridge going to school in chandauli up
इसी पुल से गिरी छात्रा। - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में यादव नदी पर बने पुल से साइकिल सवार हाईस्कूल की छात्रा 50 फीट नीचे नदी में गिर गई। साथ में जा रही छात्राओं की चीख पुकार पर पहुंचे ग्रामीणों ने आनन-फानन में छात्रा को अदवा नदी से बाहर निकाला। हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे रेफर कर दिया गया। लेकिन रास्ते में अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, के हालिया क्षेत्र के भटवारी गांव निवासी शारदा प्रसाद मिश्र की पुत्री सुधा मिश्रा(15) बुधवार सुबह अपनी सहेलियों के साथ साइकिल से भटवारी गांव स्थित जगधारी प्रसाद यादव स्मारक इंटर कॉलेज में पढ़ने के लिए जा रही थी। वह जैसे ही भटवारी गांव स्थित अदवा नदी के सिंचाई विभाग के क्षतिग्रस्त रेलिंग विहीन पुल पर पहुंची, उसी दौरान पुल पर कुछ दूर आगे जाने पर सामने से गुजर रहे छुट्टा पशु से बचने के चक्कर में साइकिल से अनियंत्रित होकर पुल से 50 फीट नीचे नदी में जा गिरी।
विज्ञापन


साथ में स्कूल जा रही सहेलियों की चीख-पुकार सुनकर पुल के आसपास मौजूद ग्रामीण छात्रा को बचाने के लिए दौड़ पड़े। ग्रामीणों ने गंभीर रूप से घायल छात्रा को नदी में कूदकर बाहर निकाला और घटना के बारे में परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे परिजन छात्रा को अचेतावस्था में उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद हलिया लेकर पहुंचे। जहां गंभीर रूप से घायल अचेत छात्रा को प्राथमिक उपचार के बाद  मंडलीय चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया। अस्पताल जाते समय छात्रा की मौत हो गई।

होते रहते हैं हादसे
क्षेत्र के भटवारी गांव में अदवा नदी पर सिंचाई विभाग द्वारा चार दशक पहले बनाए गए पुल के क्षतिग्रस्त होने पर आए दिन हादसे हो रहे हैं। लेकिन सिंचाई विभाग की लापरवाही के चलते रेलिंग विहीन क्षतिग्रस्त पुल की मरम्मत नहीं करवाई जा रही है। जिससे आए दिन बड़ी घटनाएं हो रही है।

क्षेत्रवासियों में सिंचाई विभाग के प्रति गहरा आक्रोश व्याप्त है। इस संबंध में ग्रामीणों द्वारा कई बार उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया लेकिन हालत जस की तस बनी हुई है। आए दिन रेलिंग विहीन क्षतिग्रस्त पुल पर दुर्घटनाएं हो रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed