फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Student missing from hostel, family worried

अबूझ हाल में हास्टल से छात्र गायब, परिजन परेशान

Thu, 05 Mar 2020 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 05 Mar 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
Student missing from hostel, family worried
मड़िहान। थाना क्षेत्र के तिसुही स्थित आवासीय स्कूल से मंगलवार को निकला छात्र दूसरे दिन भी नहीं लौटा। काफी खोजबीन के बाद परेशान परिजनों ने मड़िहान थाने में तहरीर दी। परिजनों की तहरीर पर गुमशुदगी दर्ज कर पुलिस खोजबीन में जुट गई है।
विज्ञापन

हलिया थाना क्षेत्र के सगरा गांव निवासी महेंद्र कुमार पाण्डेय का 15 वर्षीय पुत्र अमित जेएसजीएस पब्लिक स्कूल के हॉस्टल में रहकर कक्षा सात की पढ़ाई कर रहा था। मंगलवार को वह स्कूल से निकला तो वापस नहीं लौटा। रात का भोजन के लिए भी मेस में नहीं पहुंचा तो जानकारी होने पर विद्यालय प्रशासन के हाथ पांव फूलने लगे। आनन फानन में अमित की खोजबीन होने लगी। घर पर फोन कर पूछा गया तो वहां पर वह नहीं पहुंचा था। छात्र के लापता होने की जानकारी होने पर परिजन भी रात भर उसे खोजते रहे। विद्यालय प्रशासन का कहना है कि अपने मित्र के घर जाने की बात कहकर निकला था। दूसरे दिन बुधवार को परिजनों ने मड़िहान थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष राजीव सिंह ने बताया कि गुमशुदगी दर्ज कर छात्र की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed