{"_id":"e72752d4c0759712d3a67f3bb0577f46","slug":"strict-security-arrangements-for-the-fair-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेले के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेले के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर
Updated Mon, 12 Oct 2015 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शारदीय नवरात्र मेले की में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के मददेनजर पहली बार मेले को दो स्पेशल जोन के अलावा आठ जोन एवं 18 सेक्टर में बांटा गया है।
त्रिस्तरीय पंचायत चलने के बावजूद चार एसपी समेत कुल 800 पुलिस कर्मी एवं एक कंपनी पीएसी को सुरक्षा में तैनात किया गया है। जो लगभग दो प्वाइंट पर तैनात होकर लगाकर चौबीस घंटे लोगों पर निगरानी रखने एवं भीड़ को नियंत्रित करने का काम करेंगे।
पंचायत चुनाव की व्यस्तता के बावजूद जिलाधिकारी राजेश कुमार सिंह एवं पुलिस अधीक्षक अरविंद सेन ने विंध्याचल मेेले की सुरक्षा व्यवस्था को गंभीरता से लिया है।
मां विंध्यवासिनी की नगरी में देश के कोने कोने से आने वाले दशनार्थियों को पूरी सुरक्षा प्रदान करने के लिए इस बार सुरक्षा व्यवस्था को नया रूप दिया गया है। सुरक्षा को दो स्पेशल जोन में बांटा गया है।
विज्ञापन
जिसकी कमान दो एएसपी के हाथों में होगी। जो केवल सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालेंगे। दो एसपी यातायात और भीड़ को कंट्रोल करने पर निगरानी रखने का काम करेंगे। छह सीओ को भी लगाए गए है।
वहीं 12 इंस्पेक्टर, 81 उपनिरीक्षक, 394 हेडकांस्टेबल, 294 सिपाही, 45 महिला आरक्षी, छह महिला उपनिरीक्षक, तैनात किए गए हैं। जो मेला में बनाए गए 200 प्वाइंट पर तैनात रहेंगे।
वहीं पूरे मेला क्षेत्र में कुल 23 बैरियर बनाए गए हैं। मेला में आने वाले वाहनों को नियंत्रित कर उनके पार्किंग कराने का काम करेंगे। जिससे मेला परिक्षेत्र में जाम नहीं लग सके। प्रमुख बैरियरों में अष्टभुजा तिराहा, दूूधनाथ चुंगी रेलवे स्टेशन रोड, बाईपास रोड समेत अन्य स्थाल पर शामिल है।
वहीं एक कंपनी पीएसी तथा एक प्लांटून जल पुलिस भी तैनात रहेगी। यातायात, टीयरगैस तथा अग्निशमन विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी तैनात किए गए है।