{"_id":"67fac3c30e2c64cd0904138c","slug":"sticks-were-broken-in-a-land-dispute-the-councillor-was-chased-and-beaten-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-132256-2025-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: मिर्जापुर में सभासद को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, पुलिस के सामने मचा तांडव, चार लोग लहूलुहान; हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: मिर्जापुर में सभासद को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, पुलिस के सामने मचा तांडव, चार लोग लहूलुहान; हालत गंभीर
Sun, 13 Apr 2025 01:19 AM IST
वाराणसी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Apr 2025 01:19 AM IST
सार
मिर्जापुर में सड़क पर मारपीट की सूचना मिलते ही पुलिस पहुंच गई। मनबढ़ पुलिस के सामने भी एक-दूसरे को डंडों से पीटते रहे। बीच-बचाव के बाद दोनों पक्षों के खिलाफ कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
मारपीट के दाैरान सड़क पर माैजूद भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
UP Crime: भूमि विवाद में कब्जे को लेकर शनिवार को नगर के नई बाजार स्थित बंद पड़े देवी टॉकीज सिनेमाहाल के सामने जमकर मारपीट हुई। सभासद को भी सड़क पर दौड़ा-दौड़ा कर पीटा गया।
विज्ञापन
सूचना पर पीआरवी पुलिस भी पहुंची, जो तमाशबीन बनी रही। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है। वहीं, सभासद संजय जायसवाल सहित अन्य घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, रोशन जायसवाल व संजय जायसवाल की तहरीर में विपक्षी नई बाजार निवासी बाबूलाल पटेल उनके पुत्र बनारसी पटेल व विनोद पटेल, पौत्र आर्यन पटेल, अभिषेक पटेल के खिलाफ परिवार की जमीन पर अवैध कब्जे के संबंध में झगड़ा करने और लाठी डंडे से पिटाई करने का आरोप लगाया गया है। जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष अजय कुमार सेठ ने बताया कि भूमि विवाद की पुरानी रंजिश रही है। इस मामले में पुलिस द्वारा पूर्व में भी कार्रवाई की गई है। मारपीट की इस घटना में तत्काल दबिश देकर तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। दोनों पक्ष से मिली तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच कराई जा रही है। दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।