फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   State government promoting liquor mafia

शराब माफियाओं को बढ़ावा दे रही प्रदेश सरकार

Thu, 10 Jun 2021 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jun 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
State government promoting liquor mafia
शराब माफिया पर कार्रवाई की मांगों को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शिव कुमार पटेल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार दोपहर मिशन कंपाउंड जिला कार्यालय पर धरना दिया। धरने को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व उपाध्यक्ष पूर्व विधायक भगवती प्रसाद चौधरी ने पूछा कि अलीगढ़ में जहरीली शराब से 113 लोग की मौत का जिम्मेदार कौन होगा। उन्होंने प्रदेश सरकार पर शराब माफियाओं को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। इससे पूर्व शिक्षा विभाग के मंत्री के शिक्षा मंत्री सतीश चंद्र दिवेदी को बर्खास्त करने की मांग की। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि उत्तर प्रदेश में उद्योगपतियों एवं भ्रष्टाचारियों को बढ़ावा मिल रहा है। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शिव कुमार पटेल ने कहा कि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के निर्देश पर डिजिटल धरना प्रदर्शन का सोशल मीडिया के माध्यम से लाइव प्रसारण किया है। शराब कांड से पीड्ति परिवारों को मुआवजा देने की मांग की है। धरना में जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष दीपचंद जैन, गुलाब पांडेय, राजधर दुबे, जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता मिन्हाज अहमद उर्फ छोटे खान, पीसीसी के सदस्य सरूप सिंह, जिला पंचायत के सदस्य कृष्णा गोपाल चौधरी, कमलेश दुबे, इश्तियाक अंसारी, किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष रवि दुबे, मनीष दुबे, रंजीत बेलदार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed