फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   SSP Somen Barma performed Dhunuchi dance at police lines accompanied by his wife

छा गए एसएसपी साहब: सोमेन बर्मा ने पुलिस लाइन में किया धुनुची नृत्य, पत्नी भी रहीं साथ; देवी की पूजा की, Video

Thu, 02 Oct 2025 11:03 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर Published by: विकास कुमार Updated Thu, 02 Oct 2025 11:03 PM IST
सार

मिर्जापुर जिले के एसएसपी का वीडियो काफी पसंद किया जा रहा है। पुलिस लाइन में आयोजित इस कार्यक्रम में पुलिस कर्मियों का परिवार भी शामिल हुआ।

विज्ञापन
SSP Somen Barma performed Dhunuchi dance at police lines accompanied by his wife
पुलिस कप्तान सोमेन बर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मिर्जापुर में नवरात्र की अष्टमी और नवमी की रात पश्चिम बंगाल की परंपरागत धुनुची नृत्य पर मां दुर्गा के पूजन की विधा को देख हर कोई मंत्र मुग्ध रह गया। पुलिस कप्तान सोमेन बर्मा ने पुलिस लाइन में स्थापित दुर्गा पूजा पंडाल में धुनुची नृत्य कर मां को प्रसन्न करने के लिए आराधना की। कप्तान ने हाथों में लोहबान, धूप, नारियल का छिलका और कपूर से भरे धुनुची को लेकर भाव विह्वल होकर नृत्य किया। उनके डांस का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

जिले के पुलिस लाइन में आयोजित इस आस्था भरे कार्यक्रम में हर अधिकारी और पुलिसकर्मी अपने परिवार के साथ शामिल रहा। सोमेन बर्मा करीब तीन मिनट तक धुनुची नृत्य और देवी की आराधना करते रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी सोमेन बर्मा बंगाल के रहने वाले हैं। उनकी पत्नी निवेदिता आईआरएस अधिकारी हैं। वे भी अपने परिवार के साथ मां की पूजा अर्चना करती दिखीं। एसएसपी को ऐसा नृत्य करते देख हर कोई हैरान दिखा।  

विज्ञापन

जिले में शहर से गांव तक पूजा पंडालों में स्थापित शक्ति की अधिष्ठात्री मां दुर्गा की पूजा चलती रही। पंडालों में स्थापित देवी माता के दर्शन पूजन करने के लिए महिलाओं और बच्चों के साथ बुजुर्गों की भीड़ उमड़ी रही। दुर्गा पूजा पंडालों में कुंआरी कन्या पूजन विधि विधान से कर उन्हें पारंपरिक तरीके से विदाई दी गई। जिले के रमईपट्टी, वासलीलीगंज, तहसील परिसर, घंटाघर, पांडेयपुर, फतहा समेत अन्य स्थानों के दुर्गापूजा पंडालों में कन्या पूजन, भंडारा आयोजित किए गए। इसी तरह अहरौरा नगर के चौक बाजार, गोला सहूवाइन, पांडेय जी दक्षिणी फाटक, पटवा टोला, कोइरान बाजार, रवानी टोला बूढ़ादेई, नई बाजार, डीह, कुदारन, बेलखरा, सरिया, धुरिया, महुली में पचरा की धूम रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed