फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   SP workers arrested for demonstrating

नजरबंद किए गए सपा पदाधिकारी, प्रदर्शन करने पर हुई गिरफ्तारी

Tue, 08 Dec 2020 12:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Dec 2020 12:23 AM IST
विज्ञापन
SP workers arrested for demonstrating
मिर्जापुर। किसान आंदोलन के समर्थन में सोमवार की सुबह समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं के जुलूस निकालने से पहले ही पार्टी के पदाधिकारी, वरिष्ठ नेताओं को पुलिस ने उनके घर पर नजरबंद कर दिया। 11 बजे जिलाध्यक्ष कार्यकर्ताओं के साथ सपा कार्यालय से आगे बढ़े तो पुलिस ने उन्हें रोक लिया। इस पर सपा कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट के बाहर धरने पर बैठ गए। इस दौरान नवनिर्वाचित स्नातक एमएलसी आशुतोष सिन्हा भी उनके साथ धरने पर बैठे। आधे घंटा जद्दोजहद के बाद एमएलसी, जिलाध्यक्ष समेत 29 लोगों को गिरफ्तार कर पुलिस लाइन अस्थायी जेल ले जाया गया। वहां पर छह घंटे बाद देर शाम साढ़े पांच बजे निजी मुचलके पर उनको रिहा किया गया। इसी तरह कटरा कोतवाली, विंध्याचल आदि थाना क्षेेत्रों में गिरफ्तार किए गए लोगों को शाम को छोड़ा गया।
विज्ञापन

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर सोमवार को सपा कार्यकर्ता किसान आंदोलन के समर्थन में जुलूस निकालने वाले थे। इसे देखते हुए पुलिस ने समाजवादी पार्टी के सभी पदाधिकारी व वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को घर पर नजरबंद कर दिया। पुलिस प्रशासन का कहना था कि कोरोना को देखते हुए जुलूस निकालने की अनुमति नहीं दी गई है। जिलाध्यक्ष देवी चौधरी व जिला महासचिव अभय यादव सुबह सपा कार्यालय पहुंचे। पुलिस ने उन्हें रास्ते में रोकने की कोशिश की तो उन्होंने कहा कि वह पार्टी कार्यालय जा रहे हैं। पुलिस रोकेगी तो यहीं सड़क पर धरने पर बैठ जाएंगे। इसके बाद जिलाध्यक्ष पार्टी कार्यालय पहुंचे। कार्यालय पर समाजवादी पार्टी के नव निर्वाचित स्नातक एमएलसी आशुतोष सिन्हा भी पहुंचे। यहां से जिलाध्यक्ष व एमएलसी कार्यकर्ताओं के साथ सरकार विरोधी नारे लगाते हुए आगे बढ़े। सपा कार्यालय पर पार्टी कार्यकर्ताओं के जुटने होने पर सीओ सिटी अजय कुमार राय शहर, कटरा, देहात कोतवाली पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए। कार्यकर्ताओं के आगे बढ़ने पर पुलिस ने रोकने की कोशिश की। इसपर वे सड़क पर धरने पर बैठ गए। पार्टी कार्यकर्ताओं ने केंद्र और प्रदेश सरकार को किसान विरोध बताया। आधा घंटा तक चले जद्दोजहद के बाद पुलिस पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर पुलिस लाइन ले गई। शाम को साढ़े पांच बजे सभी को निजी मुचलके पर रिहा किया। इस दौरान पूर्व जिला शिवशंकर यादव, जिला महासचिव अभय यादव, राम गोपाल बिंद, संजय यादव, अतीक खान, श्याम मोहन यादव, रत्नेश श्रीवास्तव, आकाश यादव, पीयूष यादव, उपेंद्र तिवारी, सूरज यादव, सत्य प्रकाश यादव, श्याम अचल यादव, दीपक दुबे, जयमंगल यादव, दीपक मौर्या, मनीष यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed