फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   SP worker dies after bike falls out of control

Mirzapur News: बाइक अनियंत्रित होकर गिरने से सपा कार्यकर्ता की मौत

Fri, 04 Oct 2024 03:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Oct 2024 03:54 AM IST
विज्ञापन
SP worker dies after bike falls out of control
जमालपुर। जिवनाथपुर कंचनपुर स्टेट हाईवे पर बुधवार की रात जलालपुर गांव के पास बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। इस हादसे में बाइक चला रहे सहिजनी कला खुर्द निवासी अलाउद्दीन (60) की मौत हो गई।
विज्ञापन

अलाउद्दीन बुधवार की शाम घर से बाइक से ओड़ी गांव स्थित अपने रिश्तेदार के यहां जा रहे थे। रास्ते में रात करीब आठ बजे जलालपुर गांव के पास बाइक अनियंत्रित होकर गई गई। इस हादसे में अलाउद्दीन के सिर में गंभीर चोटें आईं। ग्रामीणों के सहयोग से घायल को सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अलाउद्दीन से तीन पुत्र हैं, जो बाहर रहकर काम करते हैं। वे समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता थे। हादसे में अलाउद्दीन की मौत होने की जानकारी मिलने पर पार्टी कार्यकर्ता भी सीएचसी पहुंच गए। सपा की चुनार विधानसभा इकाई के अध्यक्ष राणा प्रताप सिंह व ब्लाॅक अध्यक्ष दिनेश यादव आदि ने अलाउद्दीन की मौत होने पर शोक जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed