फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   SP's sticker was found pasted on the wall adjacent to the booth, voters created a ruckus

बूथ से सटी दीवाल पर चिपका मिला सपा का स्टीकर, मतदाताओं ने किया हंगामा

Tue, 08 Mar 2022 12:52 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Mar 2022 12:52 AM IST
विज्ञापन
SP's sticker was found pasted on the wall adjacent to the booth, voters created a ruckus
अहरौरा। मड़िहान विधानसभा क्षेत्र के लतीफपुर गांव में स्थित प्राथमिक के बूथ संख्या 273 के बनाए गए मतदान स्थल की दीवाल पर एक राजनीतिक दल समाजवादी पार्टी का स्टीकर चिपका हुआ मिला जिसके पास ही मौजूद बूथ की ईवीएम (वीवीपैड) पर मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करते रहे। इस मामले को लेकर मतदान के दौरान ग्रामीणों ने खूब हंगामा किया।
विज्ञापन

मामले की जानकारी होते ही प्रशासन तथा पुलिस विभाग के लोग भारी संख्या में मौके पर पहुंचे तो मतदान केंद्र पर मौजूद पीठासीन अधिकारी ने तत्काल खुरचवा कर स्टीकर हटवाया तब जाकर मामला रफा-दफा हुआ। इस घटना से कुछ देर के लिए मतदान बाधित रहा। सोमवार की सुबह मतदान शुरू होने के कुछ देर बाद ही लतीफपुर गांव स्थित मतदान केंद्र के बूथ से सटी दीवाल पर मतदाताओं ने सपा का स्पीकर दीवाल पर चिपका देखा। जिसको लेकर मतदाताओं में काफी नाराजगी देखी गई। मामले का संज्ञान अन्य राजनीतिक दलों के मतदान एजेंटों को भी हुआ तो उन्होंने भी इसका घोर विरोध किया।
विज्ञापन

इस मामले में उप जिलाधिकारी मड़िहान सिद्धार्थ यादव ने कहा कि मतदान स्थल पर किसी ने रात के अंधेरे में मौके का फायदा उठाकर एक राजनीतिक दल का स्टीकर चस्पा कर दिया था। जिसकी जानकारी होते ही उसको तत्काल हटवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईवीएम की खराबी के चलते घंटों बाधित रहा मतदान
अहरौरा। मड़िहान विधानसभा क्षेत्र के सेमरा गांव में स्थित प्राथमिक विद्यालय पर बनाए गए मतदान केंद्र के ईवीएम मशीन (वीवीपैड) मे खराबी आने के चलते घंटों मतदान बाधित रहा। मामले की जानकारी पीठासीन अधिकारी ने उच्चाधिकारियों को देकर अवगत कराया तो काफी देर बाद मौके पर पहुंचे टेक्नीशियन ने खराबी दूर की तब जाकर मतदान शुरू हो सका। इस दौरान मतदान के लिए पहुंचे मतदाताओं में लापरवाही को लेकर निराशा की स्थिति बनी रही।
वाहन में खराबी से सेक्टर मजिस्ट्रेट परेशान
अहरौरा। मड़िहान विधान सभा क्षेत्र के लतीफपुर गांव में ग्रामीणों द्वारा हंगामा किए जाने की जानकारी होते ही मदारपुर से सेक्टर मजिस्ट्रेट दीपक सिंह अपने वाहन से घटनास्थल के लिए निकले। परंतु रास्ते में ही उनके वाहन में खराबी आ गई जिसके चलते मदापुर स्थित बूथ संख्या 274 पर उन्हें तीन घंटे तक इंतजार करना पड़ा। दूसरा वाहन मिलने के बाद लतीफपुर पहुंचे सेक्टर मजिस्ट्रेट ने शिकायतों का संज्ञान लिया तथा मतदाताओं को आश्वस्त किया कि पूरी सुचिता और पारदर्शिता के साथ मतदान कराया जाएगा।

गली में पार्टी विशेष के चुनाव चिह्न को मिटाया
जमालपुर। स्थानीय विकास खंड के बहुआर गांव की एक गली में पार्टी विशेष का चुनाव चिह्न बनाने की सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार सरोज ने पानी से चुनाव चिह्न को साफ कराया। क्षेत्राधिकारी चुनार रामानंद राय ने चुनार विधानसभा क्षेत्र के धारा, मठना, सिकंदरपुर एवं हरदी सहिजनी बूथ पर पहुंच कर मतदान का जायजा लिया। पर्यवेक्षक विजयपाल ने प्राथमिक विद्यालय मदरा, देवकली इंटर कॉलेज जमालपुर में बनाए गए बूथों पर मतदान का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed