फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Son wished longevity

पुत्र की लंबी उम्र की कामना

Tue, 06 Oct 2015 12:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर Updated Tue, 06 Oct 2015 12:27 AM IST
विज्ञापन
Son wished longevity

विज्ञापन
अष्टमी तिथि को महिलाओं ने जीवित्पुत्रिका व्रत रख कर संतान प्राप्ति एवं उनके दीर्घायु की कामना की। नगर क्षेत्र के गंगा घाटों पर उमड़ी व्रती महिलाओं ने समूह में बैठ कर बड़े ही श्रद्धाभाव से पूजन-अर्चन किया।

घाटों पर गाजे-बाजे के साथ पूजन सामग्रियों को लेकर पहुंची व्रती महिलाओं में पूजन के प्रति गजब का उत्साह दिखाई दे रहा था। महिलाओं ने दिन भर व्रत रखकर सांयकाल गंगा घाटों पर पूजन कर पुत्र के दीर्घायु की कामना की।
विज्ञापन


आश्विन मास की कृष्ण पक्ष अष्टमी को जनपद में जीवित्पुत्रिका का त्योहार बड़े ही श्रद्धाभाव से मनाया गया। नगर सहित ग्रामीण अंचलों में कहीं गंगा किनारे तो कहीं तालाबों के किनारे जीवित्पुत्रिका का विधि-विधान पूर्वक पूजन अर्चन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 जिउतिया माता के पूजन की तैयारियां व्रती महिलाओं ने सुबह से ही शुरू कर दी थी। गंगा घाटों सहित जनपद के ग्राम्यांचलों में तालाबों और पोखरों के किनारे पूजन सामग्रियों को लेकर पहुंची व्रती महिलाओं ने बड़े ही श्रद्घाभाव से जिउतिया माता का पूजन-अर्चन कर संतान की प्राप्ति व पुुत्र के दीर्घायु के लिए कामना किया।

पूजन के उपरांत व्रती महिलाओं ने प्रसाद रूपी धागे का बना हुआ जिउतिया अपने-अपने बच्चों के गले में पहनाया। नगर के बरियाघाट सहित नारघाट, पक्काघाट, दाऊजीघाट,संकठाघाट, रूखड़घाट,कचहरीघाट, फतहांघाट, सुंदरघाट, बदलीघाट सहित कई अन्य गंगा घाट व्रती महिलाओं से पटे रहे।

पर्व के मद्देनजर जहां एक ओर फलों सहित पूजन सामग्रियों की दुकानें सजी रहीं, वहीं नगर के बरियाघाट सहित कई अन्य घाटों पर मेले जैसा माहौल देखने को मिला।

बच्चों को पहनाने वाले काले धागे व प्लास्टिक की गुड़िया समेत अन्य खिलौने की दुकानों पर महिलाओं की भीड़ डटी रही, वहीं बांस से बनी डलिया सहित अन्य पूजन सामग्रियों की व्रती महिलाओं ने जमकर खरीदारी किया। पर्व के मद्देनजर नगर के प्रमुख गंगा घाटों पर देर शाम तक चहल-पहल का माहौल बना रहा।


नगर के गंगा घाटों पर उमड़ी महिलाओं की भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।अदलहाट संवाददाता के अनुसार सोमवार की दोपहर बाद नदियों और तालाबों के किनारे जिवित्पुत्रिका का पूजन कर महिलाओं ने अपनी संतान के लंबी उम्र की कामना की। अदलहाट पोखरा, शिवमंदिर, भुईलीखास, रस्तोगी तालाब, सहित गड़ई नदी के किनारे के गांवों में गाजे बाजे के साथ महिलाओं ने पूजा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed