फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   son commtis suicide by cut off from the train in mirzapur after father angry on him family members crying

मिर्जापुरः पिता की डांट से नाराज पुत्र ने ट्रेन से कटकर दी जान, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

Mon, 14 Jun 2021 03:34 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 14 Jun 2021 03:34 PM IST
सार

चुनार थाना क्षेत्र के जमुहार निवासी 27 वर्षीय नीरज सिंह पुत्र तेजबली सिंह ने रविवार की रात डाउन लाईन पर ट्रेन से कटकर जान दे दी। जीआरपी की सूचना पर पहुंचे एसआई हरेराम यादव ने शव को कब्जे में लिया और मृतक के परिजनों को सूचना दी।

विज्ञापन
son commtis suicide by cut off from the train in mirzapur after father angry on him  family members crying
मिर्जापुरः पिता की डांट से नाराज पुत्र ने ट्रेन से कटकर दी जान, - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में रेलवे ट्रैक डाउन लाइन पर रविवार की रात एक युवक ने ट्रेन से कटकर जान दे दी।  बताया जा रहा कि पिता की डांट से क्षुब्ध होकर युवक ने आत्महत्या की है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।

विज्ञापन


 चुनार थाना क्षेत्र के जमुहार निवासी 27 वर्षीय नीरज सिंह पुत्र तेजबली सिंह ने रविवार की रात डाउन लाईन पर ट्रेन से कटकर जान दे दी। जीआरपी की सूचना पर पहुंचे एसआई हरेराम यादव ने शव को कब्जे में लिया और मृतक के परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन

शव को पोस्टमार्टम हाउस चुनार भेज दिया। परिजनों बताया कि रविवार की शाम मृतक के पिता ने किसी बात को लेकर डांट फटकार लगाई थी, जिससे नाराज होकर नीरज सिंह ने ट्रेन से कटकर जान दे दी। मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा था और शादी नहीं हुई थी। युवक की मौत से मृतक के  परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed