फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Slow progress in pension Aadhaar authentication, sword hanging on four secretaries

पेंशन आधार प्रमाणिकरण में धीमी प्रगति, चार सचिवों पर लटकी कार्रवाई तलवार

Thu, 15 Sep 2022 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Sep 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Slow progress in pension Aadhaar authentication, sword hanging on four secretaries
मिर्जापुर। विकासखंड सिटी में पेंशन आधार प्रमाणीकरण की हुई समीक्षा में सर्वाधिक लंबित प्रकरण पाए जाने पर जिला विकास अधिकारी ने चार सचिवों पर कार्रवाई की चेतावनी दी है। जिला विकास अधिकारी श्रवण कुमार राय मंगलवार को सिटी ब्लाक कार्यालय में विधवा, वृद्धा एवं दिव्यांग पेशनर्स के आधार प्रमाणीकरण की समीक्षा कर रहे थे।
विज्ञापन

समीक्षा के दौरान सचिव राजाराम द्वारा वृद्धावस्था में 486 के सापेक्ष 351, निराश्रित में 281 के सापेक्ष 201 तथा दिव्यांग में 131 के सापेक्ष 93 मामले अवशेष पाए गए। सचिव विश्वेश प्रकाश द्वारा वृद्धावस्था में 311 के सापेक्ष 193, निराश्रित में 292 के सापेक्ष 201 तथा दिव्यांग में 43 के सापेक्ष 29 अवशेष रहे। इसी तरह ग्राम पंचायत अधिकारी अनूप दूबे द्वारा वृद्धावस्था में 275 के सापेक्ष 162, निराश्रित में 331 के सापेक्ष 182 तथा दिव्यांग में 66 के सापेक्ष 21 व सचिव दिनेश कुमार से संबंधित गांव के पेंशन आधार प्रमाणीकरण अवशेष रहे। जिला विकास अधिकारी ने उपरोक्त सचिवों को चेतावनी जारी करते हुए कहा यदि 15 सितंबर तक शतप्रतिशत आधार सत्यापित न हुए तो सितंबर माह का वेतन अवरुद्ध कर दिया जाएगा। डीडीओ ने बताया विधवा, दिव्यांग पेशनर्स के आधार प्रमाणीकरण की अंतिम समय सीमा 15 व वृद्धावस्था के लिए 25 सितंबर अंतिम समय सीमा निर्धारित की गई है। समीक्षा बैठक में बीडीओ सिटी आरडी चौधरी, एडीओ समाज कल्याण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed