फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Six townships will be set up in Kashi along the Ring Road, Rs 6812 crore will be spent on land acquisition

Varanasi: रिंग रोड किनारे काशी में बसेंगी छह टाउनशिप, जमीन अधिग्रहण पर 6812 करोड़ रुपये होंगे खर्च

Wed, 10 May 2023 08:41 AM IST
किरन रौतेला शशांक मिश्र, अमर उजाला, वाराणसी
शशांक मिश्र, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Wed, 10 May 2023 08:41 AM IST
सार

शहर के सुनियोजित विकास और विस्तार के लिए रिंग रोड किनारे आवश्यक सुविधाओं के लिए सेक्टोरल डेवलपमेंट की योजना बनाई गई है। इसमें शहर में खुलने वाले नए अस्पतालों के लिए मेडिसिटी, उद्योग और व्यापार के लिए वर्ल्ड सिटी, शिक्षण संस्थानों के लिए विद्या निकेतन की परिकल्पना की गई है। 

विज्ञापन
Six townships will be set up in Kashi along the Ring Road, Rs 6812 crore will be spent on land acquisition
बनारस शहर। - फोटो : बनारस शहर।

विस्तार

विज्ञापन

रिंग रोड किनारे काशी में छह नई सिटी बसाई जाएगी। सेक्टोरल डेवलपमेंट और एकीकृत टाउनशिप योजना के तहत नई सिटी बसाने का खाका तैयार कर लिया गया है। इसके लिए 1272 एकड़ जमीन चिह्नित की गई है। जमीन अधिग्रहण पर 6812.93 करोड़ रुपये खर्च होंगे। सिटी बसाने की जिम्मेदारी आवास विकास परिषद को मिली है। इस परियोजना से काशी के विकास को नई गति मिलेगी।

बनारस के समग्र विकास के लिए रिंग रोड के आसपास सेक्टोरल डेवलपमेंट और एकीकृत टाउनशिप योजना के लिए सर्वे पूरा कर रिपोर्ट तैयार ली गई है। इस परियोजना की कार्ययोजना शासन स्तर से ही मांगी गई है। सुविधाओं के लिए अलग अलग क्षेत्र में आवास विकास परिषद जमीन मुहैया कराएगा। आचार संहिता के समाप्त होने के बाद मौके पर शासन व स्थानीय प्रशासनिक टीम संयुक्त सर्वे करेगी। इसके बाद शासन स्तर से अधिसूचना जारी की जाएगी।

विज्ञापन

शहर की भीड़ को बाहर करने की है योजना

शहर के सुनियोजित विकास और विस्तार के लिए रिंग रोड किनारे आवश्यक सुविधाओं के लिए सेक्टोरल डेवलपमेंट की योजना बनाई गई है। इसमें शहर में खुलने वाले नए अस्पतालों के लिए मेडिसिटी, उद्योग और व्यापार के लिए वर्ल्ड सिटी, शिक्षण संस्थानों के लिए विद्या निकेतन की परिकल्पना की गई है। वरूणा विहार के जरिये आवास विकास परिषद आवासीय एकीकृत टाउनशिप को धरातल पर उतारने की तैयारी में है। इससे शहर में दूसरे जिले और प्रदेशों से आने वालों को भी बाहर ही सभी सुविधाएं मिल जाएंगी। इससे शहर में भीड़ का दबाव भी कम होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

Six townships will be set up in Kashi along the Ring Road, Rs 6812 crore will be spent on land acquisition
बनारस शहर। - फोटो : अमर उजाला।

एक नजर में परियोजना

- गंजारी में अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम के पास 208 एकड़ में स्पोर्ट्स सिटी बनेगी। जमीन अधिग्रहण पर 998.40 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

- खेवसीपुर में रिंग रोड-2 के पास 208 एकड़ में वरूणा विहार सिटी बसाई जाएगी। जमीन के लिए 981.38 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

कोइराजपुर के हरहुआ चौराहा पर वर्ल्ड सिटी बनाई जाएगी। 245 एकड़ जमीन अधिग्रहण पर 1626.72 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

ऐढ़े के निकट लालपुर में मेडिसिटी बनेगी। 200 एकड़ जमीन अधिग्रहण पर 1619.43 करोड़ रुपये खर्च किए जाने हैं।

संदहा के निकट सारनाथ में वैदिकसिटी बनाई जाएगी। इसका क्षेत्रफल 204 एकड़ रहेगा। जमीन लेने के लिए                                                 1090.20 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।

मढ़नी के निकट रिंग रोड-3 के पास विद्या निकेतन सिटी बसाई जाएगी। 207 एकड़ जमीन के लिए 496.80 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

रिंग रोड किनारे सेक्टोरल डेवलपमेंट के तहत छह नई सिटी बसाने का प्रस्ताव है। इस योजना को अमल में लाने की जिम्मेदारी शासन स्तर से आवास विकास परिषद को सौंपी गई है। संयुक्त सर्वे के बाद एक रिपोर्ट बनेगी। शासन से अनुमोदन के बाद आगे की कार्रवाई की शुरू होगी।- कौशल राज शर्मा, मंडलायुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed