Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Six players from the district will show their skills in the national competition of Thang Ta.

Mirzapur News: जिले के छह खिलाड़ी थांग टा की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में दिखाएंगे कौशल

Thu, 02 Oct 2025 01:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Oct 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
Six players from the district will show their skills in the national competition of Thang Ta.
अयोध्या में आयोजित प्रदेशीय प्रतियोगिता में ओवर ऑल चैंपियनशिप के साथ मिर्जापुर मंडल की टीम।-सोश
अदलहाट। नईदिल्ली में 2 से 8 जनवरी के बीच आयोजित होने वाले राष्ट्रीय थांग टा मार्शल आर्ट प्रतियोगिता में जिले के छह खिलाड़ी अपने कौशल का प्रदर्शन करेंगे। मंगलवार को अयोध्या के एमपीएलएल आदर्श इंटर कॉलेज में संपन्न हुए 69 वीं प्रदेशीय माध्यमिक विद्यालयीय थांग टा मार्शल आर्ट प्रतियोगिता में मिर्जापुर मंडल ने 16 पदक (छह स्वर्ण, चार रजत और छह कांस्य) के साथ ओवरऑल चैंपियनशिप में उपविजेता ट्रॉफी अपने नाम कर मंडल का नाम रोशन किया है। पहली बार इस खेल में एक ही विद्यालय के छह बच्चों ने स्वर्ण पदक प्राप्त कर राष्ट्रीय विद्यालयीय खेल प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई कर प्रदेश में अपनी पहचान बनाई है।
विज्ञापन

मंडलीय क्रीड़ा सचिव राजवन पटेल ने बताया कि मिर्जापुर मंडल से प्रतिभाग करते हुए अदलहाट क्षेत्र के राजकीय हाईस्कूल भुइलीखास के बालक-बालिकाओं ने प्रदेशीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया। इसमें छह छात्र-छात्रा अंडर-14 में 48 किलो भार वर्ग (बालक) में अनमोल, अंडर-17 में 44 किलो भार वर्ग (बालिका) में खुशबू गौतम, अंडर-17 में 48 किलो भार वर्ग (बालिका) में श्वेता, अंडर-17 में 60 किलो भार वर्ग (बालिका) मनोरमा, अंडर-19 में 56 किलो भार वर्ग (बालक) में बादल, अंडर-19 में 65 किलो भार वर्ग (बालक) में सागर ने मिर्जापुर मंडल के लिए प्रदेश में स्वर्ण पदक जीत कर राष्ट्रीय खेल के लिए मानक को पूरा करते हुए क्वालीफाई कर लिया। इसी विद्यालय के रजत पदक प्राप्त करने वाले छात्रों में अंडर-14 में 40 किग्रा भार वर्ग (बालक) में कोमल, अंडर-14 में 52 किग्रा भार वर्ग (बालक) में सत्येंद्र, अंडर-17 में 70 किग्रा भार वर्ग (बालक) में अभय, अंडर-14 में 49 किग्रा भार वर्ग (बालिका) में गुड्डी शामिल रहीं। राजकीय हाईस्कूल भुइलीखास के बालक बालिकाओं ने मंडल के लिए कांस्य पदक जीते। अंडर-14 में 56 किग्रा भार वर्ग (बालक) में पंकज, अंडर-17 में 48 किग्रा भार वर्ग (बालक) में अनीश यादव, अंडर-17 में 52 किग्रा भार वर्ग (बालक) में राकेश, अंडर-19 में 65 किग्रा भार वर्ग (बालक) में उमंग, अंडर-14 में 44 किग्रा भार वर्ग (बालिका) में श्रेया व अंडर-17 में 56 किग्रा भार वर्ग (बालक) में विकास (आदर्श इंटर कॉलेज अदलहाट) शामिल रहे। प्रतियोगिता में 9 मंडलों के विभिन्न खिलाड़ियों ने कुल 6 वर्गों के 36 स्पर्धाओं में प्रतिभाग किया। टीम कोच (बालक) सौरभ केसरी (राजकीय हाईस्कूल भुइलीखास व मंजू चौधरी राजकीय बालिका इंटर कॉलेज चुनार ने निर्देशन में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। उदयभान (संयुक्त शिक्षा निदेशक) विंध्याचल मंडल मिर्जापुर, जिला विद्यालय निरीक्षक माया राम, जनपदीय क्रीड़ा सचिव सतीश कुमार, भूइली विद्यालय के प्रधानाचार्य सुरेश माधव व समस्त शिक्षकों ने इस कामयाबी पर छात्र और छात्राओं को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed