{"_id":"6941af178f9ae4d077051c44","slug":"six-firs-filed-in-three-years-yet-smuggling-continued-animal-smuggler-arrested-in-encounter-mirzapur-news-c-192-1-mrz1001-145245-2025-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: 3 साल में छह प्राथमिकी दर्ज, फिर भी जारी थी तस्करी, मुठभेड़ में पशु तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: 3 साल में छह प्राथमिकी दर्ज, फिर भी जारी थी तस्करी, मुठभेड़ में पशु तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन
मुठभेड़
मिर्जापुर। मड़िहान और राजगढ़ की संयुक्त पुलिस टीम ने मंगलवार की रात भावां-सेमरी जंगल में मुठभेड़ के दौरान पशु तस्कर सप्पू नट निवासी देवरी कलां थाना मडि़हान को गिरफ्तार किया है। तस्कर के बाएं पैर में गोली लगी है।
पशु तस्कर पैदल जंगल के रास्ते मवेशी को वध के लिए ले जा रहा था। 13 मवेशी, तमंचा व कारतूस बरामद किया गया। गिरफ्तार तस्कर पर छह प्राथमिकी दर्ज है।
पुलिस को सूचना मिली कि दो व्यक्तियों द्वारा मवेशियों को भावां-सेमरी जंगल के रास्ते पैदल हांकते हुए वध हेतु बिहार ले जाया जा रहा था। सूचना पर क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन शिखा भारती के नेतृत्व में थाना मड़िहान व राजगढ़ की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा मुखबिर द्वारा बताये गए स्थान पर दबिश दी गयी।
गिरफ्तारी से बचने के लिए पशु तस्करों द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर भागने का प्रयास किया गया। पुलिस टीम ने जवाबी कार्रवाई में पशु तस्कर के बाएं पैर में गोली लगी है, जबकि दूसरा तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा।
विज्ञापन
पुलिस मुठभेड़ में घायल पशु तस्कर सप्पू नट निवासी देवरी कलां थाना मड़िहान को पुलिस अभिरक्षा में इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया गया। सीओ आपरेशन शिखा भारती ने बताया कि मुठभेड़ में एक पशु तस्कर को पकड़ा गया है।
दूसरा भागने में सफल रहा। जंगल के रास्ते पैदल हांकते हुए वध के लिए ले जाए जा रहे 13 पशु और मुठभेड़ की घटना में प्रयुक्त तमंचा, कारतूस बरामद किया गया। पुलिस मुठभेड़ व गिरफ्तारी की प्राथमिकी थाना राजगढ़ पर दर्ज किया गया।
घायल पशु तस्कर सप्पू नट पर चंदौली, मड़िहान व राजगढ़ में पशु तस्करी के छह मुकदमे दर्ज हैं। सप्पू पर पशु तस्करी का पहला प्राथमिकी 2022 में चंदौली में दर्ज हुआ था। भागे तस्कर को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।