फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   SIR: 37 thousand deceased were also included in the voter list, verification of eight lakh voters is still pending

एसआईआर : 37 हजार मृतक भी मतदाता सूची में थे शामिल, आठ लाख मतदाताओं की जांच होनी बाकी

Sun, 30 Nov 2025 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 30 Nov 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
SIR: 37 thousand deceased were also included in the voter list, verification of eight lakh voters is still pending
बरियाघाट ​स्थित संस्कृत महा विद्यालय में एसआईआर फार्म भरते लोग, स्रोत संवाद  फोटो - फोटो : ऋतिक की फाइल फोटो।
मिर्जापुर। चार नवंबर से चल रहे विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान के परिणाम अब सामने आने लगे हैं। लगभग 37 हजार मृतक मतदाता सूची में शामिल थे। जिनका नाम अब मतदाता सूची से हटाया गया है। अभी आठ लाख मतदाताओं की जांच होनी बाकी है। यदि इन मतदाताओं की जांच होती है तो अवैध मतदाताओं की संख्या और भी बढ़ सकती है। जिले के पांच विधानसभा में 19.82 लाख से अधिक मतदाता हैं। हालांकि रविवार को विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान की अंतिम तिथि 11 दिसंबर तक बढ़ा दी गई है। इन दिनों बूथों पर मतदाताओं की भीड़ जुट रही है। सर्वर स्लो होने से इस समय काम धीमी गति हो रहा है। रविवार को बीएसए के निर्देश पर स्कूलों में शिक्षक भी उपस्थित रहे। उन्होंने बीएलओ का एसआईआर काम में सहयोग किया।
विज्ञापन

30 मिनट लग रहा है एक नाम फीड करने में
बीएलओ और सुपरवाइजरों ने बताया कि सर्वर स्लो होने के कारण एक नाम फीड करने में 30 मिनट से ज्यादा समय लग रहा है। ऐसे में तय तिथि तक काम पूरा करना चुनौती है। रविवार को बूथों पर भीड़ रही। प्रशासनिक अधिकारी निरंतर चक्रमण करते रहे। एसडीएम सदर गुलाबचंद्र ने सिटी विकास खंड क्षेत्र के कई बूथों का निरीक्षण किया। धौरुपुर, समोगरा, हर्रई, बरकछा कला सहित कई जगहों पर उन्होंने बीएलओ के मोबाइल में बीएलओ एप डाउनलोड किया ताकि बीएलओ उसकी मदद से तीव्र गति से फॉर्म फीड कर सकें। उन्होंने मतदाताओं से एसआईआर के बारे मेंं फीडबैक लिया।
विज्ञापन

जिगना में सात बूथों पर एसआईआर का काम शत-प्रतिशत पूरा
जिगना में रविवार को छानबे ब्लॉक में एसआईआर की प्रगति को शत-प्रतिशत करने के लिए जिला पंचायत राज अधिकारी संतोष कुमार, तहसीलदार लालगंज दीक्षा पांडेय व खंड विकास अधिकारी रामपाल सहित सहायक विकास अधिकारी व राजस्व निरीक्षक बूथों पर जमे रहे। रविवार को धीमी प्रगति वाले बूथों पर 60 प्रतिशत से अधिक काम पूरा हो गया। बूथ संख्या 382 बहुतीमय चक चौरा, बूथ 430–431 बिहसडा खुर्द, हरगढ़ तृतीय 389, बभनी भुजौता 388, दुबहा 433, चतुरिया 444 सहित कई बूथों पर शत-प्रतिशत काम पूरा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भावां में 1266 मतदाताओं की पहचान की चल रही है प्रक्रिया
भांवा में उपजिलाधिकारी मड़िहान अनेग सिंह के निर्देश पर विकास खंड राजगढ़ के धनावल गांव में ग्राम प्रधान संजय सिंह की बस्ती में बीएलओ राधेश्याम के साथ कंपोजिट विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक अध्यापक बटेश्वर सिंह, कोटेदार दिनेश, सफाई कर्मी राजकुमार गांव के सहयोगियों में राजकुमार यादव, प्रदीप कुमार केशरी, रंजय कुमार सुबह 7 बजे से ही चटाई बिछाकर फॉर्म इकठ्ठा करने के साथ ऑनलाइन फिडिंग प्रक्रिया में जुटे रहे। ग्राम प्रधान ने बताया कि 1266 मतदाताओं की पहचान की जाने की प्रक्रिया चल रही है। गांव से लगभग 3 से 4 प्रतिशत लोग अन्य प्रदेश में काम करने गए है। उपजिलाधिकारी मड़िहान अनेग सिंह ने अभी तक 75 प्रतिशत काम पूरा होने की बात कही।


वर्जन
एसआईआर की प्रक्रिया चल रही है। निर्धारित समय तक इसके पूर्ण होने की संभावना है। मतदाता बूथों पर जाकर अनिवार्य रुप से गणना प्रपत्र भरें। बूथों पर पूरी जानकारी उपलब्ध है।
- अजय कुमार सिंह, उप जिला निर्वाचन व एडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed