फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Silt cleaning of 907 km of canals will be done with three crores

Mirzapur News: तीन करोड़ से होगी 907 किमी नहरों की सिल्ट सफाई

Wed, 30 Oct 2024 02:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Oct 2024 02:03 AM IST
विज्ञापन
Silt cleaning of 907 km of canals will be done with three crores
मिर्जापुर। सिंचाई विभाग रजबाहा तथा इससे जुड़ी छोटी-बड़ी 907.347 किमी नहरों में सिल्ट की सफाई कराएगा। इसके लिए विभाग की ओर से शासन को तीन करोड़ 84 लाख 858 रुपये की कार्ययोजना प्रस्तावित की गई है।
विज्ञापन

मिर्जापुर नहर प्रखंड में रजबाहा और इससे जुड़ी छोटी-बड़ी नहरों में से 244.730 किमी में सिल्ट की सफाई के लिए 115.47 लाख रुपये की कार्ययोजना तैयार की गई है। मिर्जापुर सिरसी बांध प्रखंड में रजबाहा व इससे जुड़ी नहरों में 346.827 किमी सिल्ट की सफाई के लिए 143.90 लाख रुपये तथा मिर्जापुर सिंचाई खंड चुनार में रजबाहा व इससे जुड़ी छोटी-बड़ी नहरों में 315.790 किमी लंबाई में सिल्ट सफाई के लिए 125.48 लाख रुपये की कार्ययोजना तैयार की गई है। अधीक्षण अभियंता सिंचाई कार्यमंडल विजय कुमार ने बताया कि कार्ययोजना चुनाव आचार संहिता के पहले तैयार कर शासन को भेजी गई है। धनराशि उपलब्ध होने पर नहरों में सिल्ट सफाई का काम शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed