फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Silence on purchasing centers on first day

क्रय केंद्रों पर पहले दिन पसरा रहा सन्नाटा

Thu, 01 Apr 2021 11:43 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Apr 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
Silence on purchasing centers on first day
मिर्जापुर। जिले में बृहस्पतिवार से गेहूं की खरीद शुरू कर दी गई, लेकिन पहले दिन सभी केंद्रों पर सन्नाटा पसरा रहा। किसी भी केंद्र पर कोई किसान गेहूं बेचने नहीं आया। माना जा रहा है कि 10 अप्रैल के आसपास से ही क्रय केंद्रों पर किसानों का आवागमन शुरू होगा।
विज्ञापन

जिले में एक अप्रैल से 58 क्रय केंद्रों पर गेहूं की खरीद शुरू की गई है जो 15 जून तक चलेगी। इन 58 केंद्रों में एफसीआई के एक, खाद्य विभाग के 18, पीसीएफ के 37 व मंडी समिति के दो क्रय केंद्र शामिल हैं। इन क्रय केंद्रों पर वही किसान गेहूं बेच सकेंगे जिन्होंने आनलाइन पंजीकरण करा लिया है। उनको गेहूं बेचने के तीन दिनों के अंदर पीएमएफएस के माध्यम से भुगतान सुनिश्चित कराने को कहा गया है। खरीद शुरू होने के पहले कलेक्ट्रेट सभागार में एक कार्यशाला का आयोजन कर गेहूं की खरीद के बारे में विस्तार से दिशा- निर्देश जारी किया गया था। कहा कि जो भी किसान क्रय केंद्र तक आ रहे हैं। उनका गेहूं तत्काल खरीदा जाए। इस वर्ष गेहूं का समर्थन मूल्य एक हजार नौ सौ 75 रुपये रखा गया है। क्रय केंद्रों पर पीओपी मशीन अभी तक नहीं आ सकी है। अब तक छह हजार पांच सौ 69 किसानों ने आनलाइन पंजीकरण कराया है जिसमें से मात्र 16 सौ का सत्यापन हो सका है।
विज्ञापन

पहले दिन तो कोई किसान गेहूं बेचने नहीं आया। संभावना इस बात की है कि 10 अप्रैल से ही किसानों का क्रय केंद्रों पर आवागमन शुरू होगा।
- धनंजय सिंह, जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed