फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Shyam Sundar became the President of Mirzapur Municipality

Mirzapur News: श्याम सुंदर बने मिर्जापुर नगर पालिका के अध्यक्ष

Sun, 14 May 2023 02:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 May 2023 02:30 AM IST
विज्ञापन
Shyam Sundar became the President of Mirzapur Municipality
मिर्जापुर। जिले की चारो निकायों में हुए चुनाव की शनिवार को मतगणना हुई। मतगणना में रुझान देर से आने शुरू हुए। अंतिम परिणाम के बाद नगर पालिका परिषद मिर्जापुर में भाजपा के श्याम सुंदर केसरी, चुनार में कांग्रेस के मंसूर अहमद, अहरौरा में भाजपा के ओमप्रकाश व नगर पंचायत कछवां में निर्दल उम्मीदवार मिताली जायसवाल ने विजय हासिल की।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद मिर्जापुर के अध्यक्ष पद के लिए हुई कांटे की टक्कर में अंतत: भारतीय जनता पार्टी के श्याम सुंदर केसरी ने निर्दल मनोज श्रीवास्तव को 4097 मतों से हराया। श्याम सुंदर केसरी को कुल 34499 मत मिले, जबकि मनोज श्रीवास्तव को 30402 मत मिले। समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी सतीश मिश्रा तीसरे स्थान पर रहे। उनको 27204 मत मिले। कांग्रेस प्रत्याशी प्रियंका जैन पांच हजार का आंकड़ा भी नहीं पार कर सकीं। उनको 3430 मत मिले।
विज्ञापन

नगर पालिका मिर्जापुर में कुल मतों की संख्या 217319 थी। इनमें से मिर्जापुर नगर पालिका के 49.33 प्रतिशत ने मताधिकार का प्रयोग किया। शनिवार को हुई मतगणना में 104673 मतों की गिनती हुई। इसमें 164 नोटा मत शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद चुनार के अध्यक्ष पद पर कांग्रेस के मंसूर अहमद विजयी रहे। वे दूसरी बार अध्यक्ष चुने गए हैं। उनको 7268 मत प्राप्त हुए, जबकि दूसरे स्थान पर भाजपा के विजय बहादुर रहे। उनको 7103 मत प्राप्त हुए। मंसूर अहमद 165 मतों से विजयी रहे। इसी प्रकार अहरौरा नगर पालिका में भाजपा के ओमप्रकाश केसरी 4925 मत मिले, जबकि निर्दल सिद्धार्थ को 4289 मत ही मिले। ओमप्रकाश 636 मतों के अंतर से विजयी रहे। नगर पंंचायत कछवां में निर्दलीय मिताली जायसवाल ने निकटतम प्रतिद्वंदी समाजवादी पार्टी की शाइस्ता को 215 मतों से पराजित किया। मिताली को 2740 मत मिले, जबकि शाइस्ता को 2525 मत प्राप्त हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed