{"_id":"64c80cfff6e3ea6bf90010e9","slug":"show-cause-notice-to-beo-sikhd-and-chhanbe-salary-also-stopped-mirzapur-news-c-192-1-svns1033-3303-2023-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: बीईओ सीखड़ व छानबे को कारण बताओ नोटिस, वेतन भी रुका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: बीईओ सीखड़ व छानबे को कारण बताओ नोटिस, वेतन भी रुका
विज्ञापन
मिर्जापुर। कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को जिला अनुश्रवण समिति व टास्क फोर्स की बैठक हुई। इसमें प्रभारी जिलाधिकारी मुख्य विकास अधिकारी श्रीलक्ष्मी वीएस ने बीएसए को सीखड़ ब्लॉक के एक विद्यालय में एक माह से मध्याह्न भोजन नहीं बनने पर खंड शिक्षा अधिकारी सीखड़ का वेतन रोकने तथा कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगने का निर्देश दिया। इसके साथ ही उन्होंने बीएसए को छानबे विकास खंड में निपुण बच्चों की संख्या तथा उपस्थिति कम होने पर खंड शिक्षा अधिकारी छानबे से भी स्पष्टीकरण मांगने का निर्देश दिया। उन्होंने इनका अगले आदेश तक वेतन रोकने का भी निर्देश दिया।
बैठक के दौरान उन्होंने बीएसए को 19 बिंदुओं पर विकास खंडवार स्वीकृत निर्माण कार्यों में प्रगति की स्थिति के बारे में जांच कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया। उन्होंने नगर पालिका क्षेत्र में एक सप्ताह में निर्माण कार्यों के लिए स्टीमेट देने का भी निर्देश दिया। उन्होंने विकास खंड हलिया में दो पुरुष शौचालय नहीं होने की जानकारी मिलने पर कड़ी नाराजगी जताते हुए खंड शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया कि शौचालय बनवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने खंड शिक्षा अधिकारी मझवां को जिला एवं ब्लॉक टास्क फोर्स किए गए निरीक्षणों के बारे में जानकारी नहीं होने पर कड़ी नाराजगी जताई। कहा कि विकास खंड वार समीक्षा में छानबे ब्लॉक में प्रगति की स्थिति 41 प्रतिशत है। उन्होंने इसमें सुधार करने का निर्देश दिया। उन्होंने बच्चों की उपस्थिति पर भी विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया।
प्रभारी जिलाधिकारी ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को समय-समय पर निगरानी करते रहने का निर्देश दिया। उन्होंने विद्यालयों में सही तरीके से कार्य किए जाने की व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने की हिदायत दी। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में अवस्थापना सुविधाओं में हुई प्रगति के बारे में जानकारी मांगी। साथ ही उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जो भी निर्माण कार्य हो रहे हैं, खंड शिक्षा अधिकारी समय-समय पर निरीक्षण कर जानकारी लेते रहें और गुणवत्ता की भी जांच करें। उन्होंने मध्याह्न भोजन में खर्च की स्थिति के बारे में जानकारी ली तथा बीएसए को निर्देश दिया कि अपने स्तर प्रधानाध्यापक को निर्देशित करें कि मध्याह्न भोजन का रजिस्टर पर ग्राम प्रधान अथवा कमेटी से कम से कम 10 दिन में एक बार हस्ताक्षर अवश्य कराएं। बैठक में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार वर्मा, जिला पंचायत राज अधिकारी, सभी खंड शिक्षा अधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।