फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Shops adorned with sevoyans, buyers absent

सेवईंयों से सजीं दुकानें, खरीदार नदारद

Tue, 11 May 2021 12:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 May 2021 12:22 AM IST
विज्ञापन
Shops adorned with sevoyans, buyers absent
मिर्जापुर। कोरोना कर्फ्यू के बीच पड़ रहे ईद को लेकर सोमवार को विभिन्न बाजारों सेवईयों की दुकानें सजीं रहीं। ग्राहकी न होने से दुकानदार मायूस दिखे। त्योहार में अभी दो दिन समय बचा हुआ है जिससे ग्राहकी की उम्मीदें बंधी हुई है। कोरोनाकाल में समय के पाबंदी के चलते दुकानदारी पर भी खास असर पड़ रहा है।
विज्ञापन

नगर के वासलीगंज, लालडिग्गी, इमामबाड़ा, रामबाग, संगमोहल समेत अन्य बाजारों में अलग-अलग किस्म की सेवईयों के साथ ही खजुर के दुकान सजाए गए हैं। दुकानों पर किमामी सेवई 70 से 80, शर्बती सेवई 50 से 70, दूधफेनी लच्छेदार सेवई (मोटा-महीन) 80 से 120, भूजी सेवईं 80 से 100 व खजुर 80 रुपये से लेकर 600 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बेचे जा रहे हैं। त्योहार नजदीक आ गया है। अपेक्षा के अनुरुप दुकानदारी न होने से दुकानदार भी मायूस नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

इनसेट
-कोरोना कर्फ्यू के चलते दुकानदारी पर इसका सीधा असर पर पड़ रहा है। दुकान तो खुले हुए हैं लेकिन कोरोनाकाल के चलते ग्राहक नहीं दिखाई दे रहे हैं।-सलीम, दुकानदार।
विज्ञापन
विज्ञापन

-लॉकडाउन के चलते सभी तरह की दुकानदारी प्रभावित हो रहे हैं। आगे क्या होगा लोग इस चिंता में लगे हुए हैं। यदि किसी के पास पैसा है तो वह खर्च के बजाय बचाकर रखने में भलाई समझ रहा।-शाहिद
-कोरोनाकाल में वैसे ही लोग एक दूसरे से दूरी बनाए हुए हैं। महामारी के चलते हर त्योहार फीका जा रहा है। दुकानदार परेशान हैं।-खलील।
-पिछली बार से इस बार बाजार काफी मंदा जा रहा है। सेवईयों से दुकानें तो सजे हुए हैं लेकिन सड़क पर आदमी ही नहीं दिख रहे हैं।-अंकज सिंह, दुकानदार।
-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed