फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Shopkeepers are worried about disappearing with high quality golgappas

Mirzapur News: उच्चके गोलगप्पे लेकर हो जा रहे ओझल, दुकानदार परेशान

Sat, 07 Dec 2024 12:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Dec 2024 12:32 AM IST
विज्ञापन
Shopkeepers are worried about disappearing with high quality golgappas
मिर्जापुर। देहात कोतवाली थाना क्षेत्र में रमईपट्टी-कनौराघाट मार्ग पर पहले मोबाइल चोर और उचक्के सक्रिय थे ही लेकिन अब गोलगप्पे के चोर को लेकर स्थानीय दुकानदारों में दहशत है। यह खबर पढ़ने और सुनने में अटपटा सा जरूर लग रहा है लेकिन यह सच है।
विज्ञापन

पिछले सप्ताह खजुरी गांव निवासी कटहल गुप्ता गांव के पास यूनानी चिकित्सालय के ठीक समाने ठेले पर गोलगप्पे की दुकान लगाया था। अंधेरा होते ही बाइक पर सवार चेहरा बांधे फुल्की खाने के बहाने ग्राहक के रूप में आए उचक्के दुकान पर रखे गोलगप्पे के प्लास्टिक को लेकर भाग गए। दुकानदार की शिकायत पर सहज लोगों को विश्वास नहीं हो रहा था कि बुधवार शाम गांव में दुकान लगाए मुनीब साव गुप्ता के साथ ही यही घटना घटी। दुकानदार ने बताया कि बुधवार शाम सात बजे दो मोटरसाइकिल पर चार युवक मुंह बांधे ग्राहक के रूप में पहुंचे। दुकानदार जब तक कुछ समझ पाता कि उचक्के पॉलिथिन में रखा सारा गोलगप्पले लेकर बाइक से ओझल हो गए। यह देखकर दुकान पर पहले से खड़े दो, चार ग्राहक भी चकित रह गए। इस लेकर क्षेत्र में चर्चा व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed