फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Shop Shutter Broken; Cash and Jewelry Worth

Mirzapur News: दुकान का शटर तोड़कर नकदी और ढाई लाख के गहने चोरी

Sun, 24 May 2026 01:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
Shop Shutter Broken; Cash and Jewelry Worth
मड़िहान। मिर्जापुर-सोनभद्र मुख्य मार्ग पर पचोखरा गांव के सामने दुकान का शटर तोड़कर घुसे चोरों में आलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखे 10 हजार रुपये और ढाई लाख के गहने चुरा लिए। । पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

मड़िहान बाजार निवासी गोपाल सोनी ने बताया कि पांच वर्ष पहले छोटे भाई कन्हैया सोनी की गंभीर बीमारी का इलाज चल रहा था। उसी दौरान आकस्मिक मौत हो गई। तब से छोटे भाई की पत्नी प्रतिमा वहीं रहकर दुकान के सहारे अपने साथ तीनों बच्चों का पालन पोषण कर रही है। पहले भाई उसी मकान में ज्वेलरी की दुकान चलाते थे। अब उसकी पत्नी आर्टिफिशियल ज्वेलरी के साथ बर्तन की दुकान चलाती है। शुक्रवार देर शाम खाना खाने के बाद चारों घर में सो रहे थे कि देर रात दुकान के बाहर का शटर चांड़कर चोर अंदर घुसे। चोरों ने अंदर के कमरे में रखे अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखे 10 हजार रुपये नकद, 10 ग्राम सोने का हार, पांच ग्राम सोने की चेन और छह साड़ी के साथ आवास में लगे सीसी टीवी कैमरे का वायर काटते हुए उसका डीबीआर सेट भी उठा ले गए। मड़िहान क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन शिखा भारतीय ने बताया कि चोरी की जानकारी मिली है। प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। जल्द ही चोरी के मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed