फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Sheela received honor for connecting tribal children to mainstream education

Mirzapur News: आदिवासी बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए शीला को मिला सम्मान

Thu, 28 Aug 2025 01:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Aug 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
Sheela received honor for connecting tribal children to mainstream education
राज्य ​शिक्षक पुरस्कार से पुरस्कृत शीला सिंह, स्रोत सोशल मीडिया
लालगंज। बेलहा गांव की बेटी शीला सिंह को राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। वह बसही कला प्राथमिक विद्यालय मेंं तैनात हैं। उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में कई नए प्रयोग किए हैं। विद्यालय में गरीब और पिछड़े वर्ग के मुसहर एवं आदिवासी बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए उन्होंने विशेष प्रयास किए। बच्चों की पढ़ाई में रुचि बढ़ाने के लिए उन्होंने प्रोजेक्टर और अन्य आधुनिक तकनीकों का इस्तेमाल किया। साथ ही अभिभावकों को जागरूक करने के लिए घर-घर जाकर अभियान चलाया। उनके प्रयासों का असर यह हुआ कि विद्यालय की शिक्षा व्यवस्था में उल्लेखनीय सुधार आया। शीला सिंह ने कहा कि यह पुरस्कार उनके लिए मंजिल नहीं बल्कि नई जिम्मेदारी है। बच्चों को जागरूक करना और शिक्षा से जोड़ना ही उनका जीवन का संकल्प और अभिलाषा है।शीला सिंह की प्रारंभिक शिक्षा गांव के ही प्राथमिक विद्यालय में हुई। कक्षा 8 तक की पढ़ाई उन्होंने तिलांव में की। इसके बाद लालगंज के बापू उपरौध इंटर कॉलेज से इंटरमीडिएट, इंदिरा गांधी राजकीय पीजी कॉलेज से स्नातक और बुंदेलखंड विश्वविद्यालय से बीएड किया। शिक्षा पूरी कर 2009 में उनकी पहली नियुक्ति प्राथमिक विद्यालय नदौली पुरवा हलिया में हुई। इसके बाद 2015 में वह लालगंज विकासखंड के बसही कला प्राथमिक विद्यालय में कार्यरत रहीं। यहां रहते हुए उनको पुरस्कार से पांच सितंबर को सम्मानित किया जाएगा। वह यह पुरस्कार पाने वाली उपरौध क्षेत्र की पहली महिला होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed