फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Sewing machine distributed among 39 beneficiaries

39 लाभार्थियों में वितरित की सिलाई मशीन

Sun, 24 Apr 2022 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Apr 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Sewing machine distributed among 39 beneficiaries
मिर्जापुर। पथरहिया स्थित विकास भवन में शनिवार को उप्र अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम के अध्यक्ष डॉ. लालजी प्रसाद निर्मल ने 39 लाभार्थियों को सिलाई मशीन भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मुद्रा योजना, स्टैंड-अप इंडिया योजना, पं. दीनदयाल उपाध्याय स्वरोजगार योजना से प्रदेश में दलितों का आर्थिक सशक्तीकरण किया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पं. दीनदयाल उपाध्याय स्वरोजगार योजना के तहत कृषि एवं अकृषि क्षेत्र में पशुपालन, डेयरी उद्योग, खाद एवं बीज की दुकान, मधुमक्खी पालन, टी स्टाल, टेंट हाउस, रेडीमेड गारमेंट्स, कास्मेटिक शाप तथा यातायात की परियोजनाओं के लिए 20 हजार से लेकर 15 लाख रुपये तक का वित्तपोषण किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त अनुसूचित जातियों के लिए नगरीय क्षेत्र में दुकान निर्माण योजना, लांड्री एवं ड्राईक्लीनिंग योजना, टेलरिंग शॉप योजना, आटाव मशाला चक्की योजना के पुनर्वासन हेतु स्वरोजगार योजनाएं भी संचालित की जा रही हैं। डॉ. निर्मल ने विभागीय कार्यों की समीक्षा भी की। इसके बाद उन्होंने थाना लालगंज के एक गांव की अनुसूचित जाति की उत्पीड़ित बालिका के परिजनों से भेंट की। कहा कि उत्पीड़िता को अनुसूचित जाति एक्ट के तहत मिलने वाली पांच लाख रुपये की राशि में से तीन लाख 75 हजार रुपये की प्रथम किस्त पिड़िता के खाते में हस्तांतरित कर दी गई है।
विज्ञापन

मायावती ने दलितों के प्रति किया है गुनाह
मिर्जापुर। उप्र अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम के अध्यक्ष डॉ. लालजी प्रसाद निर्मल ने बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती पर निशाना साधते हुए कहा कि मायावती ने दलितों के प्रति गुनाह किया है। विकास भवन में पत्रकारों वार्ता में कहा कि वह सिर्फ दौलत की पुजारी हैं। न वे डॉ. अंबेडकर को मानती हैं और न ही कांशीराम को। यही वजह है कि दलित उनसे विमुख हो गया है। इसी प्रकार सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि इस पार्टी में किसी का सम्मान सुरक्षित नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वागत किया
लालगंज। शनिवार को अखिल भारतीय सरकार एवं निर्बल वर्ग महासभा के तत्वाधान में अनुसूचित जाति वित्त विकास निगम के अध्यक्ष डॉक्टर लालजी प्रसाद निर्मल का स्वागत किया गया। स्वागत करते हुए महासभा के महासचिव घनश्याम दास धारिया ने कहा कि गरीबों के उत्पीड़न रोकने के लिए डॉक्टर लालजी प्रसाद का नेतृत्व मजबूत है। इस अवसर पर लालजी वर्मा ,रामधेनू, घनश्यामदास धारिया, जय धारिया, जय कुमार ,रंजीत बेनवंशी, संतोष, गोलू ,पवन वर्मा, बच्चा लाल ,शंकर ,मल्लू वर्मा, मोनू वर्मा, दयाराम आदि स्वागत में शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed