फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Seven students expelled from the college on charges of assault

Mirzapur News: मारपीट के आरोप में सात छात्र काॅलेज से निष्कासित

Thu, 29 Aug 2024 05:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 29 Aug 2024 05:46 AM IST
विज्ञापन
Seven students expelled from the college on charges of assault
मड़िहान। तिसुही स्थित एक कॉलेज के छात्रों के दो गुटों में मंगलवार को दोपहर में मारपीट हो गई थी। उस मामले में बुधवार को दोनों पक्षों ने आपस में सुलह-समझौता कर लिया। इस बीच काॅलेज प्रबंधन ने मारपीट में शामिल सात छात्रों को अभद्रता करने के आरोप में निष्कासित कर दिया है। पांच और छात्रों पर कार्रवाई की तलवार लटक रही है।
विज्ञापन

एक पखवाड़ा पहले सीढ़ी पर चढ़ने को लेकर दो छात्र आपस में भिड़ गए थे। उस मामले को लेकर एक गुट ने मंगलवार की सुबह छात्रों पर हमला कर दिया। समझौता होने के बावजूद कुछ छात्रों ने बाहरी लोगों को बुला लिया। मंगलवार को दोपहर में डेढ़ बजे छुट्टी होने के बाद एक गुट के छात्रों ने दूसरे गुट के छात्रों पर हमला कर दिया था। इस हमले में राज पांडेय, ओम पांडेय व हर्ष घायल हो गए थे। घायलों को सीएचसी मड़िहान में इलाज के बाद घर भेज दिया गया। दूसरे दिन थाने में आरोप-प्रत्यारोप के बाद पुलिस के सामने दोनों पक्ष समझौता के लिए राजी हो गए। इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि दोनों पक्ष के छात्रों ने आपस में सुलह कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed