फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Seven prisoners released on parole

सात बंदियों को पैरोल पर किया गया रिहा, कुल 48 बंदी बाहर

Wed, 18 Aug 2021 10:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 18 Aug 2021 10:38 PM IST
विज्ञापन
Seven prisoners released on parole
मिर्जापुर। कोविड के चलते जेल में जगह न होने के कारण शासन के आदेश पर सिद्धदोष बंदियों को पैरोल पर बाहर किया गया था। इसके बाद पैरोल बढ़ाया गया। पैरोल खत्म होने पर कुछ बंदी जेल वापस आ गए थे। ऐसे सात बंदियों को पैरोल बढ़ाए जाने पर बुधवार को फिर रिहा कर दिया गया। इस समय जेल से बाहर 48 बंदियों को समय बीतने के बाद वापस आने का निर्देश दिया गया।
विज्ञापन

प्रभारी जेल अधीक्षक अरुण कुमार मिश्र ने बताया कि कोरोना के प्रथम संक्रमण में जिन बंदियों को पैरोल पर छोड़ा गया था, उनको 90 दिन बाद वापस आना था। कोरोना के दूसरे संक्रमण में 60 दिन का पैरोल दी गई। दूसरे संक्रमण में 49 बंदियों को छोड़ा गया था। इसमें एक बंदी रामधनी की बीमारी से मौत हो गई। 48 बंदी बाहर थे। इसमें सात बंदी पैरोल खत्म होने पर वापस आ गए थे। बाकी बंदी पैरोल बढ़ाने की सूचना मिलने पर वापस नहीं आए। जो सात बंदी जेल आए थे, उनको बुधवार को पैरोल पर बाहर छोड़ा गया। सात बंदी अब से अपने तय समय 60 दिन और 90 दिन पर जेल से वापस आएंगे। जो बंदी पैरोल खत्म होने पर जेल में नहीं आए थे। वे 120 दिन और 180 दिन पर वापस आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed