फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Seven kilogram cakes cut on the 70th birthday of PM

पीएम के 70 वें जन्म दिन पर काटे सात किलोग्राम के केक

Thu, 17 Sep 2020 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
Seven kilogram cakes cut on the 70th birthday of PM
संकटमोचन मंदिर परिसर के बाहर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर मिठाई खिलाते चित्र पर भाजप - फोटो : MIRZAPUR
मिर्जापुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 70वां जन्म दिन सोशल डिस्टेसिंग के बीच बृहस्पतिवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया। भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने केक काटकर खुशियां मनाई। इस दौरान कई स्थानों पर गरीबों में अन्न-वस्त्र व फल वितरित किए गए।
विज्ञापन

अदलहाट, भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 70 वें जन्मदिन के अवसर पर स्थानीय कार्यालय 7 किलो का केक काटकर खुशियां मनाई गई। इसके पूर्व 7 किलोग्राम का लड्डू भगवान शिव मंदिर पर चढ़ाते हुए 21 गरीबों को वस्त्र व फल वितरण किया। इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता संजय श्रीवास्तव, अजय कुमार सिंह, रामधनी सिंह, महेन्द्र यादव, कृष्ण मुरारी, संतोष गुप्ता, शिव बालक सिंह, जोगन प्रसाद, आलोक श्रीवास्तव, जय प्रकाश सिंह, सिद्धनाथ सिंह, कुलदीप सिंह, लक्ष्मी सिंह, अब्दुल कलाम, कृष्णशंकर उपाध्याय, राजेश सिंह, रविंदर, उदय मौर्या, जुल्फीकार अंसारी, दिपु बाबा सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

इसी तरह भाजपा मंडल कार्यालय अदलहाट पर भी मनाया गया। इस दौरान जिला महा सचिव हरिशंकर सिंह, बैजनाथ प्रजापति, राजकुमार पांडेय, चिंता मणि मौर्य, आभा पटेल सहित दर्जनों भाजपाई उपस्थित रहे। जमालपुर, क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर मरीजो को फल का वितरण किया। इस दौरान भाजपा जिला महामंत्री हरिशंकर सिंह, नरसिंह चौहान, धीरज सिंह, जोशी पटेल, महिला मोर्चा जिला महामंत्री चिंतामणि, भगवती पाल, विभा पटेल, धीरज सिंह, मोतीलाल सिंह, मनीष मौर्या, जयप्रकाश मिश्रा, अमित पांडेय, मन्ना सिंह व मोतीलाल सिंह मौजूद रहे। चुनार, भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर अध्यक्ष चन्द्रहास गुप्ता के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर गुरुवार को प्रात: प्राथमिक व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर मरीजों को फल का वितरण किया गया। वहीं शाम को जिला उपाध्यक्ष रबीन्द्र नारायण सिंह के मौजूदगी में रामलीला भवन में कार्यकर्ताओं ने केक काटकर प्रधानमंत्री के दीर्घायु होने की मंगल कामना की। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष कोषाध्यक्ष बचाऊ लाल सेठ, नंदलाल केशरी, विजय बहादुर सिंह, अभिलाष राय, पीएन सिंह, आलोक श्रीवास्तव, अखिलेश मिश्रा, आदि प्रमुख मौजूद रहे। चील्ह, भाजपा कोन मंडल की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन धूम धाम से मनाया गया। भाजपा कोन मंडल में कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर प्रधानमंत्री का जन्म दिन की खुशियां मनाई। इस मौके पर अध्यक्ष बच्चा लाल वर्मा, मंडल उपाध्यक्ष संतोष गुप्ता, जिला कार्यसमिति के सदस्य उमेश सिंह, गुलाब सेठ, विजय शक्ति दुबे , बबलू सिंह, इन्द्र पति सिंह मौजूद रहे। इस मौके पर वरिष्ठ नेत्री व मिर्जापुर विंध्याचल विकास प्राधिकरण बोर्ड की सदस्य मालती त्रिपाठी ने गुरुवार को पक्का पुल स्थित मलिन बस्ती में दिव्यागजनों व गरीब बच्चों में फल वितरित किया।लालगंज, स्थानीय बाजार में युवाओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर अशोक सिंह, देवेंद्र तिवारी, ज्ञान धर तिवारी ,दयाशंकर पाल, रामेंद्र सिंह ,शुभम, कात्यायनी कर्षण, विजय शंकर दुबे, हेमराज शर्मा, संतोष दुबे मौजूद रहे। कछवां, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन कैंप कार्यालय पर मनाया गया। पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान वितरण कर जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके दीर्घायु की कामना की। इस दौरान कछवां मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में कछवां स्वास्थ्य केंद्र पर प्रसूति महिलाओं को फल वितरण किया और गरिबों में राशन सामग्री वितरण किया। बरैनी में जिला पंचायत सदस्य अनुराग सिंह ने लाक डाउन में आए प्रवावासियों में राशन बांटे। इस मौक पर पूर्व चेयरमैन अजय उपाध्याय, योगेंद्र नरायन सिंह, अखिलेश नरायन सिंह, गोपाल सिंह ,मझवा मंडल अध्यक्ष मनोज सिंह, अंबुज सिंह, आकाश सिंह, धर्मेंद्र सरोज ओम प्रसाद माझी आदि उपस्थित रहे। कलवारी, मड़िहान थाना क्षेत्र के कलवारी में कबड्डी व मोदी मैराथन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया आयोजन। भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष जगदीश सिंह पटेल द्वितीय मालवीय ने अपने जमुई आवास पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का जन्मदिन मनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed