फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Sevadar strangled to death in Shiva temple

शिव मंदिर में सेवादार की गला रेतकर हत्या

Tue, 20 Oct 2020 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
Sevadar strangled to death in Shiva temple
मृतक के परिजन से बात करते एसपी अजय कुमार सिंह । - फोटो : MIRZAPUR
चील्ह/चेतगंज। चील्ह थाना क्षेत्र के धौरहरा गांव स्थित प्राचीन शिव मंदिर में रविवार की देर रात सेवादार की शिवलिंग पर गला रेत कर हत्या कर दी गई। सुबह पूजा करने गई महिला ने शव देखकर शोर मचाया तो लोग पहुंच। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गांव के ही दो लोगों पर हत्या का मामला दर्ज किया है। वहीं परिजनों से पूछताछ के आधार पर पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया है। वहीं बलि देने की भी आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन

धौरहरा गांव निवासी 36 वर्षीय मुन्ना पुत्र राम सजीवन सरोज टफ्टेड बुनाई का कार्य करता था। वह गांव के ही प्राचीन शिव व हनुमान के मंदिर परिसर में रहकर साफ-सफाई व सेवा का कार्य करता था। रविवार की रात को वह खाना खाकर मंदिर पर सोने आया था। रात में वह चबूतरे पर सोया था। सुबह छह बजे गांव की एक महिला मंदिर में पूजा करने पहुंची तो मंदिर में गला रेता हुआ शव देखकर शोर मचाने लगे। शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। मुन्ना की हत्या होने की सूचना पर 100 मीटर दूर परिजन भी घर से मौके पर पहुंचे। मौके पर सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन

एसपी के पहुंचने पर पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव
सूचना पर चील्ह पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस शव को मंदिर से हटवा कर पोस्टमार्टम के लिए ले जाना चाह रही थी पर परिजन शव न देने के लिए अड़ गए। परिजन हत्यारों को पकड़ने और एसपी को बुलाने की मांग को लेकर अड़े रहे। सूचना पर एएसपी सिटी संजय कुमार, सीओ सदर डा. अरुण कुमार फिर एसपी अजय कुमार सिंह भी स्वाट, सर्विलांस और फिल्ड यूनिट टीम के साथ मौके पर पहुंचे। परिजनों को समझा कर किसी तरह पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों ने कुछ दिन पटिदारी में हुए विवाद की बात बताया, इस पर पुलिस ने कुछ को हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए ले गई। जिस तरह से शव मंदिर में पड़ा था। शिवलिंग पर खून गिरा था, लोगों ने नवरात्र में बलि दिए जाने की भी आशंका जताई। बाद में आईजी पीयूष श्रीवास्तव ने भी मौके पर पहुंच कर छानबीन किया। भतीजे विंध्वासिनी की तहरीर पर पुलिस ने गांव निवासी बुद्धू के दो पुत्र मनीष और चिंटू के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुन्ना शिव मंदिर पर साफ-सफाई करता था। उसकी भोर में किसी ने गला रेतकर हत्या कर दी। परिजनों से पूछताछ करने और उनकी तहरीर के आधार पर दो के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। परिजनों के पूछताछ में पटिदारों से एक विवाद का पता चला है। बलि देने का मामला नहीं है। - अजय कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक, मिर्जापुर
दो भाइयों में सबसे छोटा था मुन्ना
चील्ह। मुन्ना तीन भाइयों में सबसे छोटा था। बड़ा भाई दिनेश मुंबई में प्राइवेट नौकरी करता है। दूसरे नंबर पर मन्ने है। जो गोबरहा में टफ्टेड बुनाई करता है। दो बहनों में रंजू की शादी हो गई है। छोटी बहन रेनू की शादी नहीं हुई है। दोनों बड़े भाइयों का परिवार अलग रहता है। मुन्ना अपने पिता राम सजीवन और छोटी बहन रेनू के साथ रहता था। घर में सोने के लिए स्थान न होने पर वह मंदिर के चबुतरे पर सोने के लिए चला आता था। मां कबुतरा की पांच वर्ष पूर्व मौत हो चुकी है।
चार दिन पूर्व पट्टीदारी में हुआ था विवाद
चील्ह। मुन्ना के परिवार के लोगों का चार दिन पूर्व पट्टीदारों से विवाद हो गया था। चार दिन पहले घर के एक लड़के को पानी भरने पर विवाद कर विपक्षियों ने पटक दिया था। इस पर जब विपक्षियों के घर शिकायत करने गए तो विवाद हो गया। मामला थाने पर पहुंचा था। पुलिस ने मामले को सुलह करा दी थी। आशंका जताने पर पुलिस ने पीटने वाले विपक्षियों को हिरासत में लिया है।
मंदिर के अंदर ही रेता गया गला, शिवलिंग पर गिरा है खून
चील्ह। मुन्ना रात में मंदिर के पास बने चबूतरे पर ही सोया था। वह रविवार की रात आठ बजे खाना खाकर बनियान, गमछे में मंदिर के पास चबूतरे पर सोने आया था। सुबह उसका शव मंदिर के अंदर मिला। जिस तरह से उसका शव मंदिर के अंदर पड़ा था। उससे बलि देने या फिर नृशंस तरीके से हत्या की चर्चा जोरों पर रही। उसका गला कटा गया था और पेट व सीने में धारदार हथियार से क्राश निशान है। मंदिर में अंदर शिवलिंग पर खून गिरा था। उसका पैर शिवलिंग की ओर और सिर मंदिर के दरवाजे की ड्योढ़ी पर पड़ा था। शव देखकर लग रहा था कि पहले बदमाशों ने उसका गला शिवलिंग के पास काटा। जिसके खून के छीटे मंदिर के चारों ओर दीवारों पर पड़े थे। मंदिर में कोने पर एक मिट्टी की घड़ा रखा था। जिस पर खून के छीटे पड़े थे। गला काटने के बाद बदमाशों ने उसके पेट के दोनों ओर और सीने में धारदार हथियार बांका से क्रास वार किया है। मंदिर परिसर से पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त बांका भी बरामद किया है। मुन्ना का शव सिर्फ गमछे में था। उसके माथे पर चंदन का टीका लगा था। हाथ में रक्षा था। ये दृश्य बलि की ओर इशारा कर रहे थे। कुछ लोगों का कहना था कि शिव मंदिर में बलि आदि नहीं दी जाती, पर आशंका जताया कि हो सकता है किसी ने दुश्मनी में उसकी हत्या की है। जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।

अन्य लोग सोए थे, उनको पता नहीं चला
चील्ह। चबूतरे पर मुन्ना ही नहीं गांव के चार अन्य लड़के भी सोए थे। सुबह छह बजे गांव की एक महिला मंदिर पर पूजा करने आई तो शव पड़ा देखकर चौंकी और शोर मचाया। उनकी चीख सुनकर पास चबूतरे पर सोए लोग पहुंच। इसके बाद ग्रामीणों की भीड़ लग गई। मुन्ना के शरीर से गिरा खून ताजा था। ऐसे में जब मुन्ना का गला रेता गया तो पास चबूतरे पर सोए लोगों को पता क्यों नहीं चला। मंदिर के चारों ओर बल्ब लगा है। पर्याप्त रोशनी है। इसके बाद भी हत्यारे गला रेत कर चले गए। पुलिस चबूतरे पर सोए लोगों से भी पूछताछ कर रही है। कहीं ऐसा तो नहीं कि मुन्ना को बेहोश करने के बाद उसकी हत्या की गई। ये पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed