{"_id":"68a771401025032df104f1e8","slug":"service-of-a-teacher-terminated-for-getting-a-job-by-manipulating-the-records-mirzapur-news-c-192-1-svns1033-138674-2025-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: अभिलेखों में हेरफेर करके नौकरी पाने के मामले में शिक्षिका की सेवा समाप्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: अभिलेखों में हेरफेर करके नौकरी पाने के मामले में शिक्षिका की सेवा समाप्त
विज्ञापन
मिर्जापुर। अंकों में हेरफेर कर कूटरचना कर नौकरी पाने के मामले में जिले में तैनात शिक्षिका दीपा सिंह की सेवा समाप्त कर दी गई है।
आजमगढ़ मंडल में हुई नियुक्ति में मझवां के गोतवां स्थित राजकीय बालिका हाईस्कूल में तैनात दीपा सिंह की नियुक्ति हुई थी। आरोप है कि शिक्षा निदेशक (माध्यमिक) की जांच में अध्यापिका के उच्च शिक्षा के अभिलेखों में अनियमितता पाई गई है। इसके बाद वर्ष 2014 में नियुक्त 22 शिक्षकों की सेवा समाप्त कर दी गई है।
साथ ही प्राथमिकी भी दर्ज कराने के निर्देश दिए गए हैं। आजमगढ़ मंडल में साल 2014 में हुई नियुक्ति में 22 लोगों के अभिलेखों में गड़बड़ी पाई गई थी।
मामले में जांच चल रही थी। साल 2024 में दीपा सिंह का स्थानांतरण मिर्जापुर जिले के कछवां के गोतवां राजकीय बालिका हाईस्कूल में हो गया। प्रधानाचार्य किरन सिंह ने कहा कि इस बारे में उनको कोई जानकारी नहीं है।
जिला विद्यालय निरीक्षक मायाराम ने बताया कि इस संबंध में आदेश आया है। शिक्षिका को सूचित कर दिया गया है। बताया कि जांच पहले से चल रही थी। जिले में तैनाती के कारण उनको इस कार्यालय की ओर से सूचित कर दिया गया है।
विज्ञापन
मामले में जो भी शासन का निर्देश होगा। उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।