फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Senior section engineer and technician suspended in Rajdhani train accident case in mirzapur

Mirzapur: राजधानी एक्सप्रेस हादसा मामले में सीनियर सेक्शन इंजीनियर और टेक्नीशियन निलंबित, कई और पर गिरेगी गाज

Mon, 23 Jan 2023 12:50 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 23 Jan 2023 12:50 PM IST
सार

मिर्जापुर जिले में झिंगुरा रेलवे क्रासिंग के पास राजधानी एक्सप्रेस की इंजन से क्रेन की टक्कर मामले में सीनियर सेक्शन इंजीनियर और टेक्नीशियन को निलंबित कर दिया गया है। 13 जनवरी की शाम हादसा हुआ था। 

विज्ञापन
Senior section engineer and technician suspended in Rajdhani train accident case in mirzapur
राजधानी एक्सप्रेस हादसे में उखड़ा था ओएचई केबल का पोल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के मिर्जापुर जिले में झिंगुरा रेलवे क्रासिंग के पास राजधानी एक्सप्रेस की इंजन से क्रेन की टक्कर मामले में पहली बार बड़ी कार्रवाई हुई है। रेलवे ने सीनियर सेक्शन इंजीनियर और टेक्नीशियन को निलंबित कर दिया है। मामले में आरोपी क्रेन चालक और सुपरवाइजर पहले ही जेल भेजे जा चुके हैं। हादसे की जांच अभी रेलवे की संरक्षा टीम कर रही है। रिपोर्ट आने के बाद कई और लोगों पर गाज गिर सकती है। 

विज्ञापन


13 जनवरी की शाम झिंगुरा रेलवे क्रासिंग के पास सियालदह-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या-12314) एक क्रेन से टकरा गई। पायलट ने समय रहते इमरजेंसी ब्रेक लगा दिया जिससे बड़ा हादसा टल गया। ट्रेन से टकराने के बाद क्रेन का एक हिस्सा ओएचई से टकरा गया जिससे तार के साथ ही एक पोल भी टूट गया।
विज्ञापन


क्रेन से टक्कर के बाद ट्रेन का इंजन क्षतिग्रस्त हो गया और अप व डाउन लाइन पर परिचालन प्रभावित हो गया। मामले में क्रेन चालक और सुपरवाइजर को आरपीएफ की टीम दोषी पाए जाने पर गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। अब रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर केपी मिश्रा और  टेक्नीशियन धर्मवीर को निलंबित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीआरओ अमित सिंह ने बताया कि हादसे के बाद ही सीनियर सेक्शन इंजीनियर व टेक्नीशियन को निलंबित किया गया है। इन लोगों की देख रेख में ही कार्य हो रहा था इसलिए निलंबित किया गया। मामले की जांच रेलवे संरक्षा टीम कर रही है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed