फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Self-help groups get seven crore fifteen lakhs

स्वयं सहायता समूहों को मिले सात करोड़ पंद्रह लाख

Sat, 19 Dec 2020 12:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Dec 2020 12:05 AM IST
विज्ञापन
Self-help groups get seven crore fifteen lakhs
कलेक्ट्रेट परिसर के एनआईसी कार्यालय में मुख्यमंत्री वीडियो कांफ्रेंसिंग के द्वारा समूह की महि? - फोटो : MIRZAPUR
मिर्जापुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ से प्रदेश के 97663 स्वयं सहायता समूहों एवं उनके संगठनों को 445.92 करोड़ रुपये आनलाइन जारी किया है। इसमें जिले की 1707 स्वयं सहायता समूहों को 715.57 लाख रुपये मिले हैं।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने एनआरएलएम समूह की महिलाओं के कार्यों की प्रशंसा करते हुये कहा कि पिछले 8-9 माह से समूह की महिलाएं अन्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बना रही है। यह मातृ शक्ति के स्वावलंबन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। कहा कि महिला समूह सदस्यों के साथ जिला प्रशासन संवाद स्थापित कर अन्य क्षेत्रों में काम उपलब्ध कराए। उन्होंने कहा कि इन महिलाओं ने स्कूल ड्रेस की सिलाई की जो सराहनीय कदम है। कहा कि प्रदेश में एक करोड़ आठ लाख छात्र, छात्राएं स्कूलों में नामांकित हैं जिनके लिये लगभग सभी जनपदों में समूह की महिलाओं ड्रेस बनाने का कार्य किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्कूली छात्र-छात्राओं के लिये स्वेटर बुनने का भी कार्य महिलायें करें और प्रशासन इसके लिये मशीन व प्रशिक्षण दिलाने का प्रयास करें। उन्होंने कहा कि जो भी राशन की दुकान रिक्त हो उसे प्राथमिकता के आधार पर स्वयं सहायता समूह की महिला को आवंटित करें तथा उन्हें उस दिशा में प्रशिक्षित करें। सामुदायिक शौचालय गांवों में बन रहे हैं। उनके रख-रखाव व स्वच्छता के लिये समूह की महिलाओं को छह हजार रुपये प्रति माह की दर से कार्य दिया जाए। महिलायें उसकी सफाई आदि की देख रेख करें और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक भी करेंगी।
विज्ञापन

इनसेट
विभिन्न मदों में दी गई धनराशि
मिर्जापुर। मुख्यमंत्री के आनलाइन कार्यक्रम में जिलाधिकारी सुशील कुमार पटेल, मुख्य विकास अधिकारी अविनाश सिंह, उपायुक्त एनआरएलएम डॉ. घनश्याम गुप्ता भी उपस्थित रहे। जिलाधिकारी सुशील कुमार पटेल ने बताया कि मुख्यमंत्री के द्वारा इस कार्यक्रम के तहत जिले में 1707 स्वयं सहायता समूहों को सात करोड़ 15 लाख 57 हजार की धनराशि दी है। इसमें जोखिम निवारण निधि के तहत 48 समूहों में 43.20 लाख, उत्पादक संघ निधि 14 समूहों को 21 लाख, प्रेरणा एग्रीकल्चर टूल बैंक स्थापना निधि में 15 समूह को 30 लाख, आजीविका निधि के तहत 15 समूह में 30 लाख, सामुदायिक निवेश निधि 372 समूह को 409.20 लाख, रिवाल्विंग फंड निधि के तहत 640 समूह को 96 लाख, समूह स्टार्ट अप निधि में 528 को 7.92 लाख, ग्राम संगठन स्टार्टअप निधि 67 को 50.25 लाख, संकुल स्तरीय संघ स्टार्टअप निधि के तहत 08 समूह को 28 लाख, इस प्रकार कुल 1707 समूहों में सात करोड़ पंद्रह लाख 57 हजार की धनराशि हस्तान्तरित की गयी। इस अवसर पर स्वयं सहायता समूह की महिलायें भी उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
मिर्जापुर का नंबर नहीं आया
मिर्जापुर। इस कार्यक्रम में जिले से स्वयं सहायता समूह की दो महिलाओं के साथ मुख्यमंत्री के बातचीत का कार्यक्रम भी प्रस्तावित था लेकिन अन्य जिलों की बातचीत में समय समाप्त हो गया और मिर्जापुर का नंबर ही नहीं आया। इससे समूह की महिलाओं को मायूसी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed