फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Seeks to get stranded wealth holders

खाताधारकों के फंसे धन को दिलाने की मांग

Thu, 23 Apr 2015 01:09 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर Updated Thu, 23 Apr 2015 01:09 AM IST
विज्ञापन
Seeks to get stranded wealth holders

विज्ञापन
अर्बन कोआपरेटिव बैंक के चेयरमैन और सचिव ने खाताधारकों के साथ धोखा किया है।

चेयरमैन और सचिव से खाताधारकों के धन की वसूली की जाए। साथ ही अनियमितता और धोखाधड़ी पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए।

 यह मांग खाताधारकों के समर्थन में लालडिग्गी स्थित अर्बन कोआपरेटिव बैंक की शाखा के सामने अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन कर रहे भारतीय जनता पार्टी के काशी प्रांत के मंत्री मनोज जायसवाल ने  की है। 

 वह अर्बन कोआपरेटिव बैंक में ग्राहकों के फंसे धन को सचिव से वसूली करके वापस करने की मांग कर रहे हैं।


मनोज जायसवाल ने कहा कि अर्बन कोआपरेटिव बैंक में नगर के लगभग दस हजार लोगों ने अपना खाता खोल कर करोड़ों रुपए जमा किया है।

बैंक के सचिव ने खाताधारकों के साथ विश्वासघात करके और नियमों की अनदेखी करते हुए डेढ़ करोड़ रुपया ऋण       ले लिया।

सभी ऋण बैंक सचिव और उनके परिवारीजनों ने लिया है। सचिव और उनके परिवारीजनों से धन की वसूली हो जाए तो खाताधारकों को उनका जमा पैसा मिल सकता है।

 क्षेत्रीय सह संयोजक धनेंद्र पांडेय ने कहा कि धन वापस नहीं होने से खाताधारकों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

लालबहादुर         सिंह ने कहा कि बैंक के चेयरमैन और सचिव को तत्काल गिरफ्तार किया जाए। जिलाध्यक्ष अनिल      सिंह ने कहा कि आरबीआई के पास जमा धन में से खाताधारकों को धन वापस कराया जाए।
विज्ञापन


ओमकार यादव ने कहा कि धन वापसी तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।

धरना के दौरान नितिन विश्वकर्मा, रायचंद्र दूबे, संजय श्रीवास्तव, उमेश गुप्ता, विष्णु सोनकर, विद्याधर तिवारी, रामसेवक सिंह, बाबूराम गुप्ता, शिवांशु कसेरा, विनोद मौर्या आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed