फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Security equipment checked at the station

स्टेशन पर सुरक्षा उपकरणों की हुई जांच

Sun, 30 Oct 2022 01:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 30 Oct 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
Security equipment checked at the station
उप मुख्य वाणिज्य प्रबंधक अनुपम सक्सेना ने शनिवार को सुबह रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्टेशन पर विभिन्न स्टाल, कार्यालय आदि का निरीक्षण सुरक्षा व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। इस दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों को सुरक्षा संबंधी जरूरी निर्देश भी दिया।
विज्ञापन

सुबह मगध एक्सप्रेस से पहुंचे उप मुख्य वाणिज्य प्रबंधक अनुपम सक्सेना पहले पार्सल कक्ष में पहुंचे। वहां निरीक्षण करने के दौरान अधिकारियों को आगाह किया कि किसी तरह के पैसे आदि मांगने की शिकायत नहीं मिलनी चाहिए। इसके बाद एएसएम कक्ष में जाकर फाइलों की जांच की। पोर्टर से प्रेशर लाइट के बारे में पूछा। डिप्टी एसएस से फायर टेंडर पर लिखे एबीसी के बारे में जानकारी मांगी तो वे नहीं बता सकीं। उन्होंने इसकी जानकारी देते हुए फायर टेंडर से आग बुझाने की जानकारी दी।
विज्ञापन

इसके बाद वे चाइल्ड लाइन कक्ष में पहुंचे। वहां मौजूद नितिन भार्गव और अंकिता मिश्रा से जरूरी जानकारी ली। रजिस्टर की जांच कर समस्या आदि के बारे में भी जानकारी ली। उन्होंने रेलवे स्टेशन के अधिकारियों को सुरक्षा संबंधी सावधानी बरतने की हिदायत दी। निरीक्षण के बाद वे मुंबई मेल से लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed