फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Secondary teachers fasted

माध्यमिक शिक्षकों ने रखा उपवास

Thu, 28 May 2020 10:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
Secondary teachers fasted
मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ने गुरुवार को उपवास अभियान चलाया। प्रदेश सरकार पर आपात काल जैसे नियम थोपने का आरोप लगाते हुए विरोध स्वरूप यह अभियान चलाया गया।
विज्ञापन

संगठन के प्रदेशीय मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार मिश्र ने कोरोना की आड़ में सूबे की सरकार ने शिक्षकों और कर्मचारियों के साथ आपातकाल जैसा व्यवहार किया जा रहा है। मंडलीय अध्यक्ष केदारनाथ दुबे ने कहा कि बिना शिक्षकों को ट्रेनिंग दिए आनलाइन वर्चुअल क्लास चलवाया जा रही है, जबकि माध्यमिक विद्यालयों के 10 प्रतिशत छात्रों के पास भी एंड्रायड फोन नहीं है। मंडलीय मंत्री गणेश प्रसाद सिंह ने कहा कि सरकार जहां सभी को मुफ्त सहायता राशि का ढिंढोरा पीट रही है, वहीं वित्तविहीन शिक्षकों को भूखों छोड़ दिया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार डरी हुई है। इसीलिए हड़ताल की चेतावनी देने पर एस्मा लागू कर दिया। उपवास रखन वालों में जिलाध्यक्ष सत्यभूषण सिंह, बलवंत सिंह, डॉ. धर्मराज सिंह, भुवनेश्वर पांडेय, श्रीप्रकाश सिंह, राधाकांत त्रिपाठी, शशिधर उपाध्याय, हीरालाल मिश्र, जटाशंकर तिवारी, निजामुद्दीन आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed