{"_id":"0e94e2d217f17b9fd7a981d1fd237c38","slug":"sdm-was-among-five-people-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम समेत पांच लोग हुए जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम समेत पांच लोग हुए जख्मी
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर
Updated Wed, 02 Dec 2015 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दूसरे चरण के मतदान के दौरान मंगलवार की दोपहर तीन बजे विकास खंड छानबे के पूर्व माध्यमिक सेंटर गौरा बूथ संख्या 55 पर फर्जी मतदान पर ग्रामीणों ने जम कर बवाल काटा।
पीठासीन अधिकारी को पीट कर बेहोश करते हुए मतपेटिका में पानी डाल दिया बीच बचाव करने पहुुंचे एसडीएम चुनार एवं पुलिस पर भी पथराव कर उनकी दो गाड़ियां तोड़ डालीं।
स्थिति बिगड़ते देख पुलिस ने लाठी भांज कर उपद्रवियों को वहां से खदेड़ा। पत्थरबाजी में एसडीएम चुनार अवधेश मिश्रा, एक दारोगा तथा सिपाही जगमोहन, शैलेंद्र और मनमोहन घायल हो गए। लाठी चार्ज में आधा दर्जन ग्रामीण भी जख्मी हुए।
विज्ञापन
पूर्व माध्यमिक सेंटर गौरा पर मंगलवार को शांतिपूर्ण तरीके से मतदान हो रहा था तभी दोपहर करीब सवा तीन बजे अचानक बवाल हो गया। एक मतदाता अपना वोट डालने के बाद लाइन में आकर फिर खड़ा हो गया।
यह देखते ही ड्यूटी पर तैनात एक सिपाही उसके पास पहुंचा और कहा कि जब वह वोट डाल चुका है तो फिर दोबारा लाइन में कैसे खड़ा है। वह अपने घर जाए और दूसरे को मतदान करने दे।
इसी बात को लेकर मतदाता एवं सिपाही के बीच विवाद हो गया। मामला बढ़ते ही दोनों में मारपीट शुरू हो गई।
मारपीट की खबर लगते ही भारी संख्या में ग्रामीण लाठी डंडा एवं ईट पत्थर लेकर पहुंचे गए और पीठासीन अधिकारी विजय शंकर को लाठी से पीट पीट कर बेहोश कर दिया।
इसके बाद मतपेटियों को हैंडपाइप पर ले जाकर उसमें पानी डाल दिया। इसकी खबर लगते ही कुछ दूरी पर मौजूद एसडीएम चुनार अवधेश मिश्रा, उपनिरीक्षक एवं तीन सिपाही पहुंचे।
ग्रामीणों को समझाने बुझाने का प्रयास किया तो उपद्रवियों ने पथराव कर दिया।
पुलिस की दो जीप भी तोड़ दी गई। स्थिति बिगड़ते देख पुलिस ने लाठी चार्ज कर दिया। इससे वहां भगदड़ मच गई।
लोग इधर उधर भागने लगे। लाइन में लगे करीब ढाई सौ मतदाता भी वहां से चले गए।
जानकारी होते ही एसपी अरविंद सेन एवं प्रभारी डीएम अमित सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को जिला अस्पताल भेजा।