फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   SDM stopped sand and soil mining

कछवां में हो रहे बालू व मिट्टी खनन को एसडीएम ने रोकवाया

Thu, 05 Mar 2020 12:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 05 Mar 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
SDM stopped sand and soil mining
कछवां। आदर्श नगर पंचायत में गंगा किनारे हो रहे अवैध मिट्टी और बाभू के खनन को बुधवार को जिला प्रशासन ने रुकवा दिया। इस मुद्दे पर बुधवार को अमर उजाला ने प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी। जिस पर कार्रवाई करते हुए बुधवार को एसडीएम सदर गौरव श्रीवास्तव ने मौके पर पहुंचकर हो रहे खनन को रुकवा दिया।
विज्ञापन

गंगा छोर पर हो रहे बालू और मिट्टी खनन स्थल पर पहुंचकर पोकलेन से हो रहे खनन को रोकवाते हुए उन्होंने कहा कि जब तक सरकारी जमीन की नापी नहीं हो जाती तब तक किसी प्रकार का खनन नहीं किया जाएगा। यदि किसी प्रकार का खनन किया गया तो संबंधित लोगों पर कार्रवाई की जाएगी। लेखपाल शेषमणि ने बताया कि गंगा किनारे जहां तक खनन हुआ है वह गंगा कछार की जमीन हो सकती है।जमीन का नक्से को देख कर बताया जाएगा कि जमीन सरकारी या फिर किसानों के कास्तकारी का है। एसडीएम सदर ने बताया कि जहां तक खनन किया गया है वह किसानों की जमीन है या सरकारी मामले की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन

उधर, देहात कोतवाली व पड़री थाना क्षेत्र के कई इलाकों में अवैध खनन बुधवार को भी जारी रहा। रमईपट्टी-कनौराघाट मार्ग पर पूरी रात अवैध मिट्टी लदे ट्रैक्टर ट्रालियां बेखौफ हो दिनभर सड़को पर फर्राटे भरती रहीं। ऐसे वाहन पर्यावरण के साथ ही राहगीरों के लिए खतरा बने हुए हैं। देहात कोतवाली थाना क्षेत्र के हरिहरपुर बेदौली गांव स्थित ककराहीघ गांव में नदी के किनारे खजुरी नदी व हनुमान पड़रा, नकहरा आदि क्षेत्रो में स्थित पहाड़ी के किनारे से अवैध मिट्टी और बालू व पत्थर का अवैध खनन बदस्तूर जारी है। अंधेरी रात में सड़को पर फर्राटे भरते ऐसे वाहनों के चलते अबतक कई दुर्घटनाओं के बावजूद प्रशासन अभी तक चेत नहीं रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed