फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Scouting techniques taught at the camp

Mirzapur News: शिविर में सिखाई गईं स्काउटिंग की विधाएं

Sun, 16 Nov 2025 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 16 Nov 2025 11:12 PM IST
विज्ञापन
Scouting techniques taught at the camp
रानी की सराय। कोटिला चेकपोस्ट स्थित आजमगढ़ पब्लिक स्कूल में भारत स्काउट्स एंड गाइड्स द्वारा आयोजित पांच दिवसीय द्वितीय सोपान प्रशिक्षण शिविर का समापन शनिवार को किया गया। शिविर का उद्देश्य विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व, सेवा भावना व टीमवर्क के गुणों का विकास करना रहा।
विज्ञापन

शिविर का संचालन लीडर ऑफ द कोर्स मोहम्मद सादिक के नेतृत्व में किया गया। प्रशिक्षण कार्य में बेसिक ट्रेनर गोविंदा चौहान तथा बेसिक ट्रेनर एवं स्काउट यूनिट लीडर मोहम्मद शाहिद ने सहयोग किया। पांच दिनों के दौरान विद्यार्थियों को विभिन्न गतिविधियों, अभ्यासों एवं व्यावहारिक कार्यों के माध्यम से स्काउटिंग की महत्वपूर्ण विधाएं सिखाई गईं।
विज्ञापन

समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में अवधेश यादव डीओसी स्काउट्स एंड गाइड्स ने प्रतिभाग किया। विद्यालय की प्राचार्या रूपल पांडेया, उप-प्रधानाचार्या रूना खान, गाइड यूनिट लीडर उज्मा खान, कब यूनिट लीडर मोहम्मद जाहिद सहित कई प्रतिनिधि उपस्थित रहे। समारोह में अतिथियों ने छात्रों के बनाए गए कैंप, मॉडल्स और प्रशिक्षण गतिविधियों का निरीक्षण किया। स्काउट्स और गाइड्स के विद्यार्थियों ने शिविर में सीखे गए सभी कौशलों का प्रभावी प्रदर्शन किया। छात्रों द्वारा तैयार किए गए विविध व्यंजनों का स्वाद भी अतिथियों ने लिया और उनकी मेहनत की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा बच्चों ने एक आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुति भी दी, जिसने कार्यक्रम को विशेष रूप से मनमोहक बना दिया। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण शिविर विद्यार्थियों को आत्मनिर्भर बनाते हैं तथा उनमें नेतृत्व क्षमता, सहयोग, जिम्मेदारी और सामाजिक संवेदनशीलता जैसी गुणों को सुदृढ़ करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed