फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   scorpio overturns due to tire burst, six injured

टायर फटने से स्कार्पियो पलटी, छह घायल

Fri, 04 Feb 2022 12:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Feb 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
scorpio overturns due to tire burst, six injured
फोरलेन सड़क पर बृहस्पतिवार को पतुलखी गांव के सामने फ्लाईओवर पर टायर फटने से स्कार्पियो पलट गई। इस हादसे में स्कार्पियो सवार छह लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां हालत गंभीर होने पर दो घायलों को मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

मध्यप्रदेश के सीधी अमरहवा से स्कार्पियो सवार अजय समेत छह लोग वाराणसी जा रहे थे। अजय की दादी सुमित्रा (63) का वाराणसी के एक निजी अस्पताल में पथरी का आपरेशन के बाद मौत होने पर शामिल होने के लिए जा रहे थे। लालगंज थाना के पतुलखी फ्लाईओवर पर स्कार्पियो का टायर फट गया। इससे स्कार्पियो अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में मध्यप्रदेश के सीधी अमरहवा के निवासी जौनी केवट (50), लालमनि (55), सरोज (40), माया (45), निर्मला (35), अजय (25) घायल हो गए। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज पहुंचाया। जहां पर सभी का उपचार चल रहा है। उपचार कर रही चिकित्सक डॉ रिचा सिंह ने बताया कि दो की हालत गंभीर है। बाकी का उपचार किया जा रहा है। गंभीर घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed