फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Scorpio driver heading to a birthday party collided with a tree, one dead, four injured

Mirzapur News: जन्मदिन समारोह में शामिल होने जा रहे स्कॉर्पियो सवार पेड़ से टकराए, एक की मौत, चार घायल

Thu, 04 Dec 2025 01:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Dec 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
Scorpio driver heading to a birthday party collided with a tree, one dead, four injured
जिगना। विजयपुर पहाड़ी पर मंगलवार की रात साढ़े 11 बजे एक स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इसमें पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इसमें एक की हालत नाजुक होने पर वाराणसी ट्रॉमा सेंटर के लिए रेफर किया गया। बुधवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। विंध्याचल के जासाबघौरा गांव निवासी सूबेदार वर्मा (55), दिवाकर (29), वंदना (50), भास्कर (27), मीरा देवी (18) स्कॉर्पियो से शक्ति नगर से मंगलवार को अपने गांव में एक जन्मदिन समारोह में शामिल होने आ रहे थे। विंध्याचल के विजयपुर पहाड़ी पर स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इसमें दो महिला सहित पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पीएचसी विजयपुर सर्रोई ले जाया गया। जहां से चिकित्सकों ने सभी को मंडलीय अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। सूबेदार की हालत नाजुक होने पर ट्रॉमा सेंटर वाराणसी रेफर किया गया। जहां उपचार के दौरान बुधवार की सुबह उनकी मौत हो गई है। सूबेदार वर्मा शक्ति नगर में यूपीपीसीएल में अवर अभियंता के पद पर तैनात थे। परिवार के साथ शक्ति नगर में रहते थे। थानाध्यक्ष वेदप्रकाश पांडेय ने बताया कि हादसे में सूबेदार वर्मा की मौत हो गई है। मृतक के दामाद महेशराज ने बताया कि इलाज के दौरान सूबेदार की मौत हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed