{"_id":"573f62ed4f1c1be71fac6ee2","slug":"schools-closed-children-face-bloom","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल बंद, बच्चों के खिले चेहरे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल बंद, बच्चों के खिले चेहरे
ब्यूरो/अमर उजाला, मिर्जापुर।
Updated Sat, 21 May 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन
कूल की छुट्टी होने पर घर जाने के लिए उत्साहित छात्रों का समूह।
- फोटो : mirzapur
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कड़ी धूप में लगातार एक माह बीस दिन की क्लास करने के बाद गर्मी की छुट्टियां होने से शुक्रवार को विद्यार्थियों की बांछे खिल उठीं। अंतिम घंटी की टनटनाहट सुनते ही बस्ते लेकर बच्चे खुले आकाश में पंक्षी की तरह उड़े। एक माह के अवकाश को लेकर सबने अपने सपने बुने हैं जिन्हें अपने अभिभावकों के माध्यम से पूरा करने की सभी ने सोच रखा है।
एक अप्रैल से शुरु हुआ नवीन शिक्षा का प्रारंभिक सत्र शुक्रवार को पूरा हो गया। भीषण गर्मी में बिजली कटौती के दौरान छात्रों ने कक्षाओं में उपस्थिति दर्ज कराते हुए एक माह 20 दिनों तक कठिन परिश्रम किया। इस दौरान लगभग हर विषय के चार से पांच पाठ पढ़ा दिए गए। शुक्रवार को विद्यार्थियों को हॉलीडे होमवर्क और प्रोजेक्ट वर्क दे कर गर्मी की छुट्टियां घोषित कर दी गईं।
अब स्कूल जून के अंतिम सप्ताह में खुलेंगे। छुट्टी की घोषणा होते ही नौनिहालों के तन मन झंकृत हो उठे। किसी ने नानी के यहां घूमने जाने का प्रोग्राम बनाया है तो कोई छुट्टियों में हिल स्टेशन पर जाने वाला है। इन्हीं सपनों को मन में बुनते हुए नौनिहाल शुक्रवार को घर पहुंचे। रास्ते मेें दोस्तों से अपनी छुट्टी के दिनों की योजना के बारे में एक दूसरे से खूब चर्चा भी हुई।
विज्ञापन
पक्का घाट निवासी सुरभीत व्यास ने कहा कि नानी के घर जयपुर जाने की योजना बनाई गई है। वहां जा कर कंप्यूटर और तैराकी का प्रशिक्षण लूंगा। इसके लिए रिजर्वेशन जैसी सारी तैयारी पापा मम्मी ने पहले से ही करा दिया है। इसी तरह डंकीनगंज निवासी अजीज अहमद खान नानी के घर हर छुट्टी में जाता रहा हूं। इस बार भी जाने की योजना है। मां और बहन पहले ही जा चुकी हैं। गांव में खूब मस्ती करने को मिलेगा।