{"_id":"61b8ea645110094dc6061727","slug":"school-operator-dies-in-suspicious-circumstances-mirzapur-news-vns6278120176","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में स्कूल संचालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में स्कूल संचालक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिगना। बिसहड़ाकला गांव स्थित मुराजपुर के एक निजी स्कूल में बने कमरे में सो रहे स्कूल संचालक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मंगलवार की सुबह जब लोग कमरे में उठाने के लिए गए तो वह चारपाई पर मृत पड़े मिले। संदिग्ध हालात में मौत को लेकर तरह-तरह की चर्चा है।
प्रतापगढ़ जनपद के कुंडा थाना क्षेत्र के सैदपुर वेदी गांव निवासी नीरज त्रिपाठी (32) तीन वर्ष से बिहसड़ा कला के मुराजपुर में नर्सरी स्कूल चलाते थे। उनके साथ पत्नी नयनश्री व पुत्री रिशू भी रहती थीं। एक सप्ताह पूर्व पत्नी और पुत्री को उन्होंने ससुराल पहुंचाया। सोमवार की शाम नीरज ने एक मित्र से होटल से रोटी व अचार मंगवाया था। खाना खाकर वह सो गया। मंगलवार की सुबह करीब सात बजे जब कोचिंग पढ़ने वाले बच्चे पहुंचे तो नीरज नहीं मिले। स्कूल मालिक का पुत्र नीरज त्रिपाठी ने जब कमरे में देखा तो वह चारपाई पर पड़े थे। मुंह से झाग व खून निकल रहा था। आवाज लगाने पर नहीं बोले तो उसने निजी चिकित्सक को बुलाकर दिखाया। डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पुलिस व उनके परिजनों को दी गई। मौके पर पहुंचे पिता गंगाप्रसाद त्रिपाठी व भाई धीरज फफक पड़े। उन्होंने संदिग्ध मौत पर पुलिस को पोस्टमार्टम कराने के लिए प्रार्थनापत्र दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। क्षेत्राधिकारी लालगंज उमा शंकर सिंह व थानाध्यक्ष जिगना विजय कुमार सरोज ने घटना स्थल का निरीक्षण किया।