फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Sawan month: For Jalabhishek, the train of Kanwaris gathers in Badvaranath

सावन मास: जलाभिषेक के लिए बदेवरानाथ में उमड़ता है कांवडियों का रेला

Sun, 18 Jul 2021 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jul 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Sawan month: For Jalabhishek, the train of Kanwaris gathers in Badvaranath
सावन में मिर्जापुर जनपद के जिगना क्षेत्र स्थित बदेवरा चौबे में स्थित प्राचीन प्रसिद्ध शिव मंदिर में बाबा बदेवरानाथ के जलाभिषेक के लिए कांवड़ियों का रेला उमड़ता हैं। मंदिर निर्माण के बारे में किसी को स्पष्ट जानकारी तो नहीं है पर मुख्य पुजारी बाबा शारदा गिरी महाराज के अनुसार मंदिर लगभग छह सौ साल पुराना है।श्
विज्ञापन

मान्यता है कि बाबा बदेवरानाथ के दर्शन से गठिया-बतास जैसे रोगों से छुटकारा मिलता है। मंदिर के पुजारी बाबा महेंद्र गिरी ने बताया कि सावन मास में भक्तों को किसी तरह की परेशानी न हो इसलिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। ग्राम प्रधान माहेश्वरी उपाध्याय ने कहा कि सफाई, पेयजल व प्रकाश की व्यवस्था की जा रही है। बताया कि भगवान शिव की कृपा से यहां गठिया, बतास के असाध्य रोगी दर्शन के बाद भस्म लगाने से ठीक हो जाते हैं। वैसे मंदिर पर प्रत्येक त्रयोदशी को मेला लगता है। दर्शन करने के लिए प्रतिदिन भक्त आते हैं। सावन मास मेें एक माह तक यहां भजन, कीर्तन व भंडारा का आयोजन होता है।
विज्ञापन

प्रयागराज से यहां पहुंचता है कांवड़ियों का रेला
जिगना। सावन महिनें में प्रत्येक सोमवार को प्रयागराज से भी कांवडियों का जत्था बाबा बदेवरानाथ के जलाभिषेक के लिए पहुंचता है। इसके अलावा क्षेत्र के पश्चिम वाहिनी गंगाघाट, हरगढ़, गोगांव, खैरा, मिश्रपुर, नगवासी, दुगौली, कोठरा, डंगहर, गौरा, भिलगौर, चेहरा, काशीसरपत्ती, चड़ैचा, नीबी गहरवार व नौगांव सहित अन्य घाटो से भोर से ही भक्त गंगा स्नान कर कांवड़ में गंगा जल लेकर बाबा बदेवरानाथ धाम पहुंचते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गंगाघाटों पर अव्यवस्था का बोलबाला
सावन मास में गंगाघाटों पर अव्यवस्थाओं का बोलबाला रहता है। पककाघाट न होने से कांवड़ियों को कीचड़ व गंदगी का सामना करना पड़ता है। प्रकाश व्यवस्था न होने से अंधेरे हर समय चोर और उचक्को का खतरा बना रहता है। हरगढ़ व नीबी में पक्का घाट तो जरूर हैं, लेकिन जगह होने से श्रद्धालु परेशान रहते हैं। किसी भी घाट पर सुरक्षा व्यवस्था न होने से दहशत का माहौल बना रहता है। क्षेत्रवासियों ने गंगा घाटो पर व्यवस्थाएं दुरुस्त रखे जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed