फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Sardar Patel united the country in the thread of unity

सरदार पटेल ने देश को एकता के सूत्र में पिरोया

Sun, 31 Oct 2021 12:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 31 Oct 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
Sardar Patel united the country in the thread of unity
भारतीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में सरदार सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती की पूर्व संध्या पर शनिवार को गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें वक्ताओं ने कहा कि सरदार बल्लभ भाई पटेल ने देश को एकता के सूत्र में पिरोने का काम किया था। उनकी रणनीतिक कार्यशैली पर चलकर देश सुख शांति के साथ विकास की सीढ़ी दर सीढ़ी आगे बढ़ रहा है।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि विजयपुर स्थित मान माधव इंटर कालेज के पूर्व प्रधानाचार्य रामराज तिवारी ने कहा कि सरदार पटेल ने आजादी के बाद देश की विभिन्न रियासतों को संवैधानिक व्यवस्था के दायरे में लाकर मजबूत करने का काम किया था। उनकी दूरगामी रणनीतिक शैली से देश लगातार आगे बढ़ रहा है। विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेश दुबे ने कहा कि वह लौह पुरुष थे। उनके द्वारा लिए निर्णय से एकता की गंगा प्रवाहित हुई है। पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजेंद्र सिंह यादव ने कहा कि समाज को अपने महापुरुषों से सीखने की जरूरत है। गोष्ठी में अरविंद पांडेय, रविकांत शुक्ला, रमेश पांडे, सुफिया बेगम, अल्का श्रीवास्तव, अविनाश दुबे, राहुल यादव, प्रीति मिश्रा, अनामिका, अंजू आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed