फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Sardar Patel: The Architect of National Unity

Mirzapur News: सरदार पटेल राष्ट्रीय एकता के सूत्रधार

Thu, 29 Oct 2026 02:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
Sardar Patel: The Architect of National Unity
भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित गोष्ठी में उप​स्थित अति​थि, सोशल मीडिया
मिर्जापुर। बरौधा कचार स्थित भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर बुधवार को भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के तत्वावधान में भारतरत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में गोष्ठी हुई। मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष लाल बहादुर सरोज ने बताया कि सरदार पटेल की राष्ट्रीय एकता के सूत्रधार थे।
विज्ञापन

सरोज ने सरदार पटेल के जीवन, उनके संघर्ष, राष्ट्र के प्रति समर्पण तथा देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने में उनके अतुलनीय योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। कहा कि सरदार पटेल का संपूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा, दृढ़ इच्छाशक्ति और राष्ट्रीय एकता के प्रति अटूट प्रतिबद्धता का प्रतीक है।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश सचिव रामकुमार विश्वकर्मा ने सरदार पटेल के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शों को आत्मसात करने तथा समाज में एकता, समरसता और राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अध्यक्षता भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजेश सिंह पटेल व संचालन विद्यासागर मौर्य ने किया। इस अवसर पर स्वामीनाथ सिंह, डॉ. सीएल बिंद, हरिशंकर सिंह पटेल, आभा सिंह पटेल सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed