{"_id":"67e99ab708294b523d0a535d","slug":"sanitation-hero-fined-rs-500-for-spitting-gutka-mirzapur-news-c-192-1-svns1033-131629-2025-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: गुटका थूकने पर सफाई नायक पर पांच सौ जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: गुटका थूकने पर सफाई नायक पर पांच सौ जुर्माना
विज्ञापन
मिर्जापुर। नगर पालिका अध्यक्ष ने रविवार को विंध्याचल में नवरात्र मेले के निरीक्षण के दौरान घाट पर गुटका खाकर थूकने और अशिष्ट व्यवहार करने पर सफाई नायक पर पांच सौ रुपये जुर्माना लगाया। साथ ही तीन दिन में जवाब भी मांगा है।
नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी रविवार को विंध्याचल में मेला क्षेत्र का निरीक्षण कर रहे थे। इस दौरान दीवान घाट पर सफाई व्यवस्था खराब मिली। इस पर उन्होंने सफाई नायक विनोद नारायण को बुलाया। आरोप है सफाई नायक देरी से पहुंचा और कर्मचारियों की उपस्थिति पूछने पर अशिष्टता व्यवहार किया। बातचीत के दौरान सफाई नायक पर गुटखा खाकर घाट पर थूकने का भी आरोप है।
इस पर नगर पालिका अध्यक्ष ने पांच सौ रुपया जुर्माना लगाया। वहीं, में लापरवाही बरतने पर तीन में स्पष्टीकरण पेश करने को कहा है। इस दौरान उन्होंने लापरवाही बरतने पर आउटसोर्सिंग के एक कर्मचारी का चेतावनी दी। नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि काम में लापरवाही करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।