मिर्जापुर। नगर के रतनगंज स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में मंगलवार को बड़ी धूमधाम से खालसा सृजन दिवस बैसाखी पर्व मनाया गया। इस अवसर पर लुधियाना से आए रागी भाईयों ने मनोहर कीर्तन सुना कर संगत को निहाल कर दिया।
प्रधान संयोजक जसवीर सिंह चंडोक ने बताया कि गुरुद्वारा पर खालसा सृजना दिवस बैसाखी पर्व धूमधाम से मनाया गया। उन्होंने कहा कि यह पर्व खालसा पंथ का सृजन पर्व है। लुधियाना से पधारे रागी भाई ओमप्रीत सिंह, हजुरी रागी भाई और कमलजीत सिंह के जत्था ने मनोहर कीर्तन सुना कर संगत को निहाल किया।
सचिव हरदीप सिंह खुराना ने बैसाखी पर्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गुरु गाेविंद सिंह ने वर्ष 1699 में सिख पंथ का सृजन किया था। अंत में गुरु का लंगर हुआ इसमें संगत ने प्रसाद छका। इस मौके पर सुरेंद्र पाल सिंह खुराना, धर्मपाल सिंह खुराना, जगदीश सिंह डंग, जसवंत सिंह सरना, रविंदर पाल सिंह गिल आदि मौजूद रहे।