फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Sand quality found poor in under-construction Vindhya University

Mirzapur News: निर्माणाधीन विंध्य विश्वविद्यालय में बालू की गुणवत्ता मिली खराब

Fri, 08 Nov 2024 01:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 Nov 2024 01:25 AM IST
विज्ञापन
Sand quality found poor in under-construction Vindhya University
मड़िहान। अपर आयुक्त डाॅ. विश्राम यादव ने बृहस्पतिवार को देवरी कला गांव स्थित निर्माणाधीन विंध्य विश्वविद्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान निर्माण कार्य में प्रयुक्त की जा रही बालू की गुणवत्ता खराब मिलने पर उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों से कड़ी नाराजगी जताई।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान विश्वविद्यालय परिसर में मीटिंग हाल आदि के निर्माण की गति धीमी मिली। पानी की कमी के कारण तराई भी ठीक ढंग से नहीं किया जा रहा है। घटिया ईंट देख अपर आयुक्त ने अधिकारियों को तकनीकी विभाग से जांच कराने का निर्देश दिया। विश्वविद्यालय भवन का निर्माण पूरा कराकर फरवरी 2026 तक हैंडओवर किया जाना है। बताया गया कि 155 करोड़ की स्वीकृत कार्ययोजना के तहत 38 करोड़ रुपये जारी किए जा चुके हैं। मिर्जापुर-सोनभद्र मार्ग से लगभग एक किमी दूर तहसील के पीछे देवरी कला ग्राम सभा की 130 बीघे जमीन विश्वविद्यालय के निर्माण के लिए दी गई है। ग्राम प्रधान अखिलेश्वर पांडेय के अनुसार मनरेगा के तहत कच्ची सड़क का निर्माण कराया गया है। निर्माणाधीन विश्वविद्यालय के लिए निर्माण सामग्री आदि पहुंचने में कठिनाई हो रही है। निरीक्षण के दौरान विश्वविद्यालय भवन के लिए चल रहे निर्माण कार्यों पर नजर रखने के लिए अपर आयुक्त ने एसडीएम को निर्देशित किया। निरीक्षण के दौरान एसडीएम मड़िहान युगांतर त्रिपाठी, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता कमलेश कुमार, अनिल कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed